गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से

गोरखपुर, 17 सितम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक
त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा
गोमती नगर से 05 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक
रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 08.30 बजे प्रस्थान कर सिलीगुड़ी से 09.00 बजे, ठाकुरगंज से 10.32 बजे, अररिया
कोर्ट से 11.57 बजे, पूर्णिया से 12.35 बजे, कटिहार से 14.00 बजे, नवगछिया से 14.47 बजे, मानसी जं. से
15.55 बजे, खगड़िया से 16.12 बजे, सलौना से 16.40 बजे, हसनपुर रोड से 17.02 बजे, रुसेरा घाट से 17.20
बजे, समस्तीपुर से 18.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 19.20 बजे, हाजीपुर से 20.10 बजे, सोनपुर से 20.22 बजे, छपरा
से 22.40 बजे, सीवान से 23.45 बजे, दूसरे दिन देवरिया सदर से 01.00 बजे, गोरखपुर से 02.25 बजे, बस्ती से
03.32 बजे, मनकापुर से 04.32 बजे, अयोध्या धाम जं. से 05.35 बजे तथा बाराबंकी से 08.10 बजे छूटकर गोमती
नगर 09.10 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को गोमती
नगर से 12.20 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 13.25 बजे, अयोध्या धाम जं. से 17.40 बजे, मनकापुर से 18.55
बजे, बस्ती से 20.00 बजे, गोरखपुर से 21.15 बजे, देवरिया सदर से 22.35 बजे, सीवान से 23.45 बजे, दूसरे दिन
छपरा से 01.05 बजे, सोनपुर से 02.10 बजे, हाजीपुर से 02.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.40 बजे, समस्तीपुर से
04.45 बजे, रुसेरा घाट से 05.17 बजे, हसनपुर रोड से 05.42 बजे, सलौना से 06.12 बजे, खगड़िया से 07.02
बजे, मानसी जं. से 07.14 बजे, नवगछिया से 07.50 बजे, कटिहार से 10.30 बजे, पूर्णिया से 10.57 बजे, अररिया
कोर्ट से 11.32 बजे, ठाकुरगंज से 13.12 बजे तथा सिलीगुड़ी से 14.32 बजे छूटकर न्यू जलपाईगुड़ी 15.00 बजे
पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 कोचों
सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment