गोरखपुर, 17 सितम्बर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में राजभाषा विभाग के तत्त्वावधान में राजभाषा
‘हिंदी‘ के प्रचार-प्रसार हेतु हिंदी पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पखवाड़ा के दूसरे दिन
17 सितम्बर, 2026 को प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूर-संचार इंजीनियर, गोरखपुर के सभाकक्ष में कार्यालयी कार्यों में
‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए.आई.) का प्रयोग‘ विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की
अध्यक्षता राजभाषा आधिकारी एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता ने की।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता वरिष्ठ इंजीनियर/आई.टी./ईडीपी केन्द्र, गोरखपुर श्री संजय श्रीवास्तव ने ‘कार्यालयी कार्यों
में ए.आई. का प्रयोग‘ विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कहा कि कार्य को अधिक कुशल, सटीक और पारदर्शी
बनाने में ए.आई. महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यालयी प्रक्रियाओं में ए.आई. से न केवल समय की बचत होती
है, बल्कि कार्य की सटीकता भी बनी रहती है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक/प्रभारी श्रीमती अनामिका सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक सुश्री
सपना खरे ने की।
कार्यशाला में मुख्यालय गोरखपुर के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यशाला का लाभ उठाया।
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में राजभाषा ‘हिंदी‘ के प्रचार-प्रसार हेतु हिंदी पखवाड़ा-2026 का आयोजन