उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं। यह चुनाव सत्ताधारी भाजपा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत रखनी है तो यूपी में सरकार जरूरी है। हालांकि, हाल के दिनों में भाजपा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है जिसमें जेन जी के अंदर बेचैनी और बेरोजगारी का खतरा तो है ही साथ ही साथ जातिगत मुद्दे जैसे मामलों ने भी भाजपा को परेशान कर रखा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सत्ता को बरकरार रखना बीजेपी के लिए…
Read MoreMonth: September 2026
BRICS समिट में दिल्ली घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत
भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी के तौर पर, शनिवार को ब्रिक्स समिट में ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाया गया। इसमें भविष्य की टेक्नोलॉजी और उन्हें नियंत्रित करने वाले नियमों के विकास में ‘ग्लोबल साउथ’ की समान भागीदारी की मांग की गई। भारत मंडपम में समिट के दौरान यह घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बदलते वैश्विक ढांचे को पुराने पड़ चुके संस्थानों के ज़रिए नहीं चलाया जाना चाहिए। उन्होंने नियम बनाने की प्रक्रिया में सुधार और ज़रूरी प्रतिनिधित्व की वकालत की। मोदी ने कहा कि हमारे…
Read MoreNew Delhi में BRICS Summit की ऐतिहासिक तस्वीर: PM Modi, Xi और Putin ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट की एक शानदार तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। यह तस्वीर इस समिट की सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक बन गई है, क्योंकि इसमें तीन बड़ी ताकतों के नेता एक ही फ्रेम में साथ नज़र आ रहे हैं। मोदी ने समिट की तीन और तस्वीरें भी शेयर कीं। एक तस्वीर में वे शी, पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के…
Read MoreBRICS Summit में जिनपिंग को सामने बिठा मोदी ने दिए 3 ‘म्यूचुअल’ मंत्र, कहा- मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि चीन और भारत को अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक नज़रिए से देखना चाहिए और रिश्तों के लंबे समय के विकास को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान शी ने कहा, “चीन-भारत संबंधों का विकास हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों ने रणनीतिक नज़रिए से द्विपक्षीय संबंधों के लंबे समय के विकास को ध्यान में रखा है।” शी ने कहा कि भले…
Read Moreलखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण हेतु पूर्व में लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक की अवधि को 15 सितम्बर, 2026 बढाया गया
गोरखपुर, 12 सितम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलव के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण हेतु पूर्व में लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक की अवधि को 15 सितम्बर, 2026 बढाया गया है। उक्त के परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित गाड़ियों का र्शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवतर्न निम्नवत रहेगा। र्शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन- – बनारस से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेटिया में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी उतरेटिया-लखनऊ के मध्य निरस्त रहेगी। – लखनऊ से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15108…
Read Moreअहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद पूजा विशेष गाड़ी का संचलन अहमदाबाद से
गोरखपुर, 12 सितम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद पूजा विशेष गाड़ी का संचलन अहमदाबाद से 18, 25 सितम्बर, 02, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 06, 13, 20 एवं 27 नवम्बर, 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को तथा दरभंगा से 21, 28 सितम्बर, 05, 12, 19, 26 अक्टूबर, 02, 09, 16, 23, 30 नवम्बर तथा 02 दिसम्बर, 2026 को प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा। 09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी 18, 25 सितम्बर, 02, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 06, 13,…
Read Moreअपर महाप्रबंधक ने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय का किया निरीक्षण
गोरखपुर, 12 सितम्बर, 2026: पूर्वाेत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने 12 सितम्बर, 2026 को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान अपर महाप्रबंधक श्री शुक्ल ने चिकित्सालय के इमरजेंसी ब्लॉक का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने गहन चिकित्सा इकाई (आई.सी.यू.) एवं गहन हृदय चिकित्सा इकाई (आई.सी.सी.यू.), पैथोलॉजी केन्द्र, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे तथा चिकित्सक कक्षों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आई.सी.सी.यू में भर्ती मरीजों से उनकी कुशल-क्षेम पूछी…
Read Moreवृक्षरक्षा संकल्प के साथ पौध वितरण का आयोजन 14 सितंबर को
भयहरणनाथ धाम मे हरि तालिका तीज पर लगेगा मेला प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में परम्परागत सामाजिक भंडारा का आयोजन रविवार 13 सितंबर को होगा वहीं 14 सितंबर को गत वर्षों की भाँति हरि तालिका तीज मेला का भव्य आयोजन होगा जिसमें देर रात्रि तक क्षेत्रीय समाज की हजारों निर्जला व्रती महिला शक्ति प्रतिभाग करके भगवान भयहरण नाथ महादेव का पूजन अर्चन करेंगी। यह जानकारी देते हुए भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि गत 26 वर्षों से स्थानीय समाज की सामूहिक भागीदारी…
Read Moreबदलाव का संकल्प लेकर जनसंपर्क में जुटे संतोष कुमार वर्मा
निर्दलीय भावी प्रत्याशी ने मांगा जनता का समर्थन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी को बनाया प्रमुख मुद्दा सरेनी, रायबरेली। जनपद रायबरेली की चर्चित सरेनी विधानसभा क्षेत्र-182 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा और सरेनी के विकास को लेकर अपना संकल्प दोहराया। संतोष कुमार वर्मा का कहना है कि यदि जनता ने उन पर विश्वास जताया तो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी…
Read Moreसिकंदरपुर बाजार में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शाहाबाद/टोडरपुर (हरदोई), 12 सितंबर 2026। ग्राम सिकंदरपुर बाजार में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान क्रिसिल फाउंडेशन के प्रशिक्षक एवं बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-केसीसी, किसान पंजीकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।…
Read More