गोरखपुर, 13 सितम्बर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में राजभाषा विभाग के तत्त्वावधान में तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र जायसवाल के निर्देशन में 16 से 28 सितम्बर, 2026 तक हिंदी पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान राजभाषा ‘हिंदी‘ के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अन्तर्गत हिंदी पखवाड़ा के प्रथम दिन 16 सितम्बर, 2026 को 15.30 बजे से रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में साहित्यिक संगोष्ठी; 17 सितम्बर, 2026 को 12.00 बजे से रेलवे अधिकारी क्लब में…
Read MoreMonth: September 2026
मुख्य टिकट निरीक्षक की सतर्कता एवं रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बिछड़े तीन बच्चे अपनी मां से मिले
नॉन स्टॉप ट्रेन को रोक कर बच्चों को परिवार से मिलाया प्रयागराज। रेल यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा के प्रति प्रयागराज मंडल के रेलकर्मियों की सजगता का एक और उदाहरण सामने आया है। दिनांक 13 सितंबर, 2026 को रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से अपने माता-पिता से बिछड़े तीन बच्चों को सुरक्षित उनकी मां के सुपुर्द किया गया। एक परिवार अपने तीन बच्चों के साथ गाड़ी संख्या 12321 मुंबई मेल से डीडीयू से मुंबई की यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान डीडीयू स्टेशन पर बच्चे गलती से अपने…
Read More50 किलोमीटर, अनगिनत लाभार्थी: मिजोरम की रेलवे लाइफलाइन ने पूरी की सफलता की एक साल की यात्रा
महज़ एक साल के भीतर, बैराबी-साइरंग रेलवे लाइन ने मिजोरम में यात्रा, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स (परिवहन) का कायाकल्प कर दिया है, जिससे इस पहाड़ी राज्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं। 13 सितंबर 2025 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 51.38 किमी लंबी बैराबी-साइरंग रेलवे लाइन और साइरंग रेलवे स्टेशन के उद्घाटन ने मिजोरम के लिए प्रगति और विकास का एक नया अध्याय शुरू किया। केवल एक वर्ष के भीतर, इस रेलवे लाइन ने इस दूरस्थ पहाड़ी राज्य में परिवर्तनकारी विकास लाया है। यह रेलवे…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
आज दिनांक 13.09.2026 को उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में किया गया। इसमें मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता तीन समूहों में कराई गई। पहला समूह (6 से 9 वर्ष) के बच्चों का, दूसरा समूह (10 से 12 वर्ष) के बच्चों का एवं तीसरा समूह (13 से 15 वर्ष) के बच्चों का था। यह प्रतियोगिता रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली की ओर से अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट (तत्काल) निबंध…
Read Moreएतिहासिक होगा दो अक्टूबर को प्रस्तावित हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन कुमार नारायण
सम्मेलन में संतों के द्वारा पारित किए जाएंगे हिंदू संरक्षण पर प्रस्ताव भगवान श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारी को लेकर मुंशी राम प्रसाद की बगिया, मुट्ठीगंज में कार्यक्रम के संयोजक कुमार नारायण के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कुमार नारायण ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे…
Read Moreभाजपा सरकार में मिला व्यापारियों को धोखा -मनीष जगन अग्रवाल
सपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी -प्रदीप जायसवाल सपा व्यापार सभा के मण्डलीय सम्मेलन में जुटे व्यापारियों ने लिया संकल्प, भाजपा को करेंगे सत्ता से दूर – व्यापारियों ने ठाना है -सपा सरकार बनाना है के लगे नारे – सपा के पूर्व वर्ती सरकार में व्यापारी हितो को लेकर किये गए कार्यों की पुस्तिका भी वितरित की गई – प्रयागराज। सपा व्यापार सभा का मण्डलीय सम्मेलन आज़ शहर के कटघर मोहल्ले में स्थित जायसवाल धर्मशाला में सम्पन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल…
Read Moreसफलतापूर्वक संपन्न हुआ ‘यूपी डायलॉग – चैप्टर 2’, 250 से अधिक युवा हुए शामिल
प्रयागराज, 13 सितंबर 2026: ‘फ्रेंड्स ऑफ यूपी’ द्वारा रविवार को प्रयागराज में आयोजित ‘यूपी डायलॉग – चैप्टर 2’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 250 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ‘यूपी डायलॉग’ का उद्देश्य युवाओं को उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान हुए परिवर्तन, विकास कार्यों और नए अवसरों से जोड़ना तथा विशेषज्ञों के साथ सार्थक संवाद का मंच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर ‘UP Decade’ के तहत उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, नीति-निर्माण और बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष…
Read Moreआत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में बैंकिंग व्यवस्था सहयोगी बने, बाधक नहीं : रजनीकांत श्रीवास्तव
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सह-संयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल और स्वदेशी के संकल्प को वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बनाया गया है। इस संकल्प को जमीन पर उतारने में छोटे उद्यमियों, एमएसएमई, कारीगरों, स्थानीय उत्पादकों और ओडीओपी से जुड़े उद्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन उद्यमों को मजबूत बनाने में बैंकिंग व्यवस्था की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें प्रधानमंत्री मुद्रा…
Read MoreSports Advertisement में बिना कपड़ों के दिखी Sydney Sweeney
हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी एक खेल से जुड़े सामान के ब्रांड के लिए बनाई गई नई विज्ञापन मुहिम सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। विज्ञापन के सामने आने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों को इसका अलग अंदाज पसंद आया, जबकि कुछ ने खेल और बोल्ड दृश्यों को एक साथ पेश करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। कैमरे के सामने सिडनी ने कही ये बात विज्ञापन की शुरुआत सिडनी स्वीनी के…
Read More40 वर्ष की उम्र में पहली बार माँ बनीं पॉप स्टार Lady Gaga
अंतरराष्ट्रीय पॉप आइकॉन और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता लेडी गागा (Lady Gaga) पहली बार माँ बन गई हैं। ‘पीपल’ मैगज़ीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीया सिंगर और उनके मंगेतर माइकल पोलान्स्की (Michael Polansky) ने अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। इस खबर के सामने आते ही दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हमेशा अपने रिश्ते और निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले इस कपल के लिए यह एक बेहद खास और नया अध्याय है। पहले बच्चे का आना…
Read More