रेलवे प्रशासन द्वारा सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण निम्न ट्रेनों के संचालन को शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। विवरण निम्नलिखित है: गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन गाड़ी सं. 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–लखनऊ का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इन तिथियों को यह गाड़ी लखनऊ तक संचालित नहीं होगी। गाड़ी सं. 64702 लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी का संचालन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को कानपुर सेंट्रल से ओरिजिनेट किया जाएगा। इन…
Read MoreMonth: September 2026
त्योहारों के अवसर पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का विस्तार
त्योहारों के अवसर पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का विस्तार विवरण निम्नलिखित है: गाड़ी संख्या 02877/02878 रांची – आनंद विहार – रांची साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी (TOD) की अवधि में विस्तार: ट्रेन संख्या 02877 (रांची से आनंद विहार): यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी। पूर्व में अधिसूचित तिथि 26.09.26 के बाद अब इसे 03.10.2026 से 28.11.2026 तक कुल 09 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है।ट्रेन संख्या 02878 (आनंद विहार से रांची): यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी। पूर्व में अधिसूचित तिथि 27.09.26 के बाद अब इसे…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे की सोनिया कुशवाहा ने माउंट कुन (23,200 फीट) पर फहराया तिरंगा; वापसी पर हुआ भव्य स्वागत
उत्तर मध्य रेलवे में कार्यरत एवं उत्तर मध्य रेलवे की हॉकी खिलाड़ी/पर्वतारोही सोनिया कुशवाहा ने लद्दाख की कठिन ज़ंस्कार रेंज में स्थित माउंट कुन (23,200 फीट / 7,077 मीटर) पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक अभियान के लिए 21 अगस्त 2026 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने सुश्री सोनिया कुशवाहा को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस समारोह में उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियों एवं…
Read Moreशौर्यदीप सचिन श्रीवास्तव बने के पी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष
प्रयागराज। सम्पूर्ण एशिया भर में शिक्षा, समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘द कायस्थ पाठशाला'(के. पी. ट्रस्ट ) (12/4, कमला नेहरू रोड, प्रयागराज ) के उपाध्यक्ष पद पर टैगोर टाउन निवासी शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । संस्था के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को मनोनयन पत्र सौंपा ।यह नियुक्ति संस्था के चिकित्सा सेवा विस्तार और विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस पद पर आसीन होने के उपरांत श्री शौर्य दीप का मुख्य उद्देश्य संस्था…
Read Moreदाधिकान्दों मेला सलेम सराय की तैयारियों का महापौर गणेश केसरवानी ने लिया जायजा
सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल, शौचालय और यातायात मार्ग को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश प्रयागराज। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले दाधिकान्दों मेला सलेम सराय को लेकर नगर निगम प्रयागराज द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने मेला क्षेत्र एवं चौकी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। महापौर ने अधिकारियों एवं मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार…
Read Moreएफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों की मजबूत नींव, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम.
बीआरसी उरुवा में एफएलएन प्रशिक्षण का पांचवा व अंतिम बैच संपन्न। प्रशिक्षण में उरुवा ब्लॉक के कुल 430 शिक्षक व शिक्षामित्रों ने लिया प्रशिक्षण।■ मेजा, प्रयागराज: बीआरसी उरुवा के सभागार में एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित भाषा एवं गणित विषय का पांच दिवसीय ” फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी ” प्रशिक्षण का पांचवा व अंतिम बैच का समापन कल शनिवार 12 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से,शिक्षकों के लिए बुनियादी…
Read Moreव्यापारियों की पुलिस संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
डीसीपी सिटी सागर जैन ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर जिला व्यापार बंधु समिति के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में व्यापारियों की पुलिस संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी नगर सागर जैन ने भारी पुलिस अमले के साथ की।जिलाधिकारी के निर्देश पर व्यापारियों की पुलिस से संबंधित समस्याओं के लिए अलग से बैठक आयोजित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। बैठक की उपयोगिता को देखते हुए इसे प्रत्येक…
Read Moreनई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन प्रतिदिन नई दिल्ली से 01 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक
गोरखपुर, 09 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन प्रतिदिन नई दिल्ली से 01 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक तथा सुपौल से 03 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक 59 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 04072 नई दिल्ली-सुपौल त्यौहार विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 21.35 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 22.12 बजे, दूसरे दिन अलीगढ़ से 00.07 बजे, टूण्डला से…
Read Moreकोलकाता-लालकुआँ वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक
गोरखपुर, 09 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा कोलकाता से 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 05060 लालकुआँ-कोलकाता साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 12.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 12.57 बजे, भोजीपुरा से…
Read Moreगोरखपुर में अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
र्वोत्तर रेलवे पर अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर, 09 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर कार्मिक विभाग के तत्त्वावधान में मुख्यालय, गोरखपुर के तीनों विद्यालयों द्वारा 09 सितम्बर, 2026 को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर स्थित एन.ई. रेलवे, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एन.ई. रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल तथा एन.ई. रेलवे बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य में 10 सितम्बर, 2026 को अपराह्न 03.30…
Read More