प्रयागराज, नवाबगंज: फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जरुरतमंदों को गंभीर रोगों के समुचित उपचार हेतु एक सप्ताह में मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से ₹15,50,000/- (पंद्रह लाख पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की है। विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि दु:ख और संकट की इस घड़ी में संवेदनशीलता के साथ त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए हम फाफामऊ ही नहीं प्रयागराज वासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं।
सरोज देवी – ₹2,00,000, पन्ना लाल – ₹1,75,000, मो० आकिब – ₹1,00,000, लालबहादुर चौरसिया – ₹2,50,000, शिवानी केशरवानी – ₹1,00,000, चंद केशरवानी – ₹1,50,000, सुमन देवी –₹2,10,000, ईश्वर प्रकाश – ₹1,50,000, रंजीत कुमार मौर्या – ₹1,00,000,खालिद अंसारी – ₹1,00,000 प्रदान किया गया है। क्षेत्रीय जनता ने विधायक गुरु प्रसाद मौर्य को भाजपा नेता विनोद ओझा, अभिषेक भट्टा, मुकेश मौर्य, आशीष पटेल (बब्लू भैय्या), धनीराम पटेल, उमाशिव पटेल, सुनील कुमार, जंगीलाल मौर्य, राम मूरत मौर्य, सुनील सरोज आदि ने आभार व्यक्त किया।
जरुरतमंदों के दुःख की घड़ी में उनकी सहायता करना मेरी प्राथमिकता -गुरु प्रसाद मौर्य