गोरखपुर, 06 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 01431/01432 हडपसर (पुणे)-गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन हडपसर (पुणे) से 13 अक्टूबर से 20 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को तथा गाजीपुर सिटी से 15 अक्टूबर से 22 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को 12 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
01431 हडपसर (पुणे)-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 13 अक्टूबर से 20 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को हडपसर से 06.55 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन से 08.12 बजे, अहिल्यानगर से 09.32 बजे, बेलापुर से 10.30 बजे, कोपरगांव से 11.34 बजे, मनमाड से 13.15 बजे, जलगांव से 15.25 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खंडवा से 19.00 बजे, इटारसी से 21.20 बजे, पिपरिया से 22.12 बजे, नरसिंहपुर से 23.07 बजे, दूसरे दिन मदन महल से 00.45 बजे, कटनी से 02.55 बजे, मैहर से 04.12 बजे, सतना से 06.05 बजे, मानिकपुर से 08.05 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.50 बजे, वाराणसी जं. से 15.20 बजे, जौनपुर से 17.40 बजे तथा औंड़िहार से 18.35 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 20.15 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 15 अक्टूबर से 22 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से 04.00 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 05.15 बजे, जौनपुर से 07.05 बजे, वाराणसी जं. से 08.30 बजे, प्रयागराज छिवकी से 13.00 बजे, मानिकपुर से 16.27 बजे, सतना से 17.30 बजे, मैहर से 18.00 बजे, कटनी से 18.55 बजे, मदन महल से 20.30 बजे, नरसिंहपुर से 21.45 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.20 बजे, इटारसी से 01.15 बजे, खंडवा से 03.48 बजे, भुसावल से 06.25 बजे, जलगांव से 06.52 बजे, मनमाड से 09.05 बजे, कोपरगांव से 10.12 बजे, बेलापुर से 10.56 बजे, अहिल्यानगर से 12.00 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन से 15.12 बजे छूटकर हडपसर 16.20 बजे पहुँचेगी। इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।