अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्माणाधीन वाणिज्यिक ब्लॉक एवं अन्य भवनों का गहनता से निरीक्षण किया

गोरखपुर, 07 अक्टूबर, 2026ः अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल ने 07 अक्टूबर,
2026 को गोरखपुर जं. स्टेशन के पुनर्विकास के तहत मल्टी-लेवल पार्किंग तथा निर्माणाधीन वाणिज्यिक ब्लॉक एवं

अन्य भवनों का गहनता से निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक श्री रतनदीप गुप्ता, मुख्यालय एवं निर्माण
विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने गोरखपुर जं. स्टेशन के मल्टी-लेवल कार पार्किंग
एवं निर्माणाधीन स्टेशन भवनों का वृहद निरीक्षण किया तथा मल्टीलेवल कार पार्किंग के डेªनेज सिस्टम को सुदृढ़
करने का निर्देश दिया एवं यात्रियों के लिये अस्थाई रूप से बनाये गये प्रसाधन के स्वच्छता मानकों को देखा तथा
पानी की समुचित निकासी एवं साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। प्रसाधन कक्ष में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित
करने एवं दरवाजे को बदलने का निर्देश दिया। इसके उपरान्त श्री शुक्ल ने गोरखपुर जं0 स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार
के गेट संख्या-1 से 5 तक बनाये गये बाउण्ड्री वाल को ठीक करने तथा गेट के बाहरी तरफ अवैध वेंडिंग को खाली
कराने औरइसके निकट रखे निर्माण सामग्रियों एवं स्क्रैप मैटेरियल को हटाने का निर्देश दिया ताकि यात्रियों के
आवागमन को सुगम बनाया जा सके।
अपर महाप्रबन्धक ने गेट संख्या-1 एवं 2 के निकट सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग की विशेष साफ-सफाई करने तथा
इसे सौन्दर्यीकरण हेतु सम्बन्धित को निदेर्शित किया। इस दौरान उन्होंने गेट संख्या-5 के सरकुलेटिंग एरिया में
यात्रियों के बैठने हेतु बेंच की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का सुझाव दिया तथा खुले नाले को कवर करने हेतु
सम्बन्धित को निदेर्शित किया।
निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक ने सभी निर्माणाधीन कार्यों को मानक के अनुरूप निर्धारित समयावधि एवं
पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

Related posts

Leave a Comment