प्रयागराज। पर्यटन ग्राम श्रृंगवेरपुर वृहस्पतिवार को विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवनशैली को करीब से जानने का केंद्र बना। स्टेट माई विजिट एवं पर्यटन विभाग की रूरल ग्राम गंगे परियोजना के तहत आर के यदुवंशी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांव का भ्रमण किया।विद्यार्थियों ने निषादराज का किला, राम घाट , होम स्टे ,सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीण परिवेश में मिट्टी के दिए , भैस से दूध निकालने, सिलबट्टे पर चटनी पीसने जैसी पारंपरिक गतिविधियों का अनुभव लेकर ग्रामीण जीवन-शैली को समझा। विभाग के फील्ड ऑफिसर डॉ. प्रमोद शुक्ला के निर्देशन में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कौशल्या देवी इंटर कॉलेज की ने ज्योति यादव ने प्रथम, अल्पना ने द्वितीय और ने एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य तौकीर अहमद, रामायण मेला आयोजन समिति के संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। श्रृंगवेरपुर धाम जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण विद्यार्थियों को अपनी जड़ों, ग्रामीण जीवनशैली और हमारी गौरवशाली विरासत को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे पर्यटन कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं विकास के नए अवसर भी पैदा करते हैं।
ग्रामीण संस्कृति के नजदीक आये विद्यार्थी