गोरखपुर, 15 अक्टूबर, 2026ः भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाये जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘
अभियान के अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर तथा तीनों मंडलों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे
हैं। इसी क्रम में, 15 अक्टूबर, 2026 को रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था के सुदृढ़ करना , पर्यावरण संरक्षण के
प्रति जागरूकता बढ़ाना, अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करन तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन
का अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य से रेलवे परिसरों, कार्यालयों, स्टेशनों एवं अन्य प्रतिष्वानों में स्वच्छता एवं पर्यावरण
संरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, ऐशबाग, बस्ती, खलीलाबाद, सीतापुर एवं मैलानी तथा
अन्य रेलवे इकाइयों, कालोनियों, कोचिंग डिपो, लोको शेड में सफाई ‘ठोस अवशिष्ट प्रबंधन‘ के अन्तर्गत कचरे को
सही तरीके से इकट्ठा करना, अलग-अलग छांटना और सुरक्षित रूप से उसका निस्तारण करने हेतु रेलकर्मियों एवं
सफाई मित्रों को जागरूक किया गया। साथ ही रेलवे कॉलोनियों एवं स्टेशनों पर संविदा कर्मचारियों को स्वच्छता की
शपथ दिलाई गई। रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रेलकर्मियों एवं यात्रियों को
कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन के उपयोग करने हेतु प्रेरित
किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से वृहद प्रचार-प्रसार किया गया।
वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सफाई मित्रों एवं रेल कर्मचारियों के साथ स्वच्छता संबंधी रेलसंवाद कार्यक्रम
आयोजित किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर एवं कार्यस्थल को स्वच्छ बनाये रखने, डस्टबिन के रंग के अनुसार
कचरे का पृथक्कीकरण करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। साथ ही, यात्रियों एवं आमजन
से स्वच्छ रेल परिसर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। पैंट्री/कैटरिंग कर्मचारियों, वेंडरों और
संविदा कर्मचारियों को कचरा अलग करने के प्रावधानों, जिम्मेदारियों और नियमों के पालन करने के बारे में
जानकारी दी गई। पोस्टर/बैनरों एवं स्वच्छता नारों माध्यम से जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया
गया।
इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों एवं रेलकर्मियों को कचरे के उचित निस्तारण तथा रेलवे स्टेशनों,
प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा निर्धारित कूड़ेदानों का
उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, गीले एवं सूखे कचरें को अलग-अलग रखने तथा रेलवे परिसर
को स्वच्छ बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। स्टेशनों पर अतिरिक्त डस्टबिन का प्रावधान किया गया। रेलवे
स्टेशनों, ट्रेनों, पेंट्री एवं रेलवे कॉलोनियों में निर्धारित कूड़ेदानों के उचित उपयोग, सफाई कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं
कचरे के निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वच्छ रेल परसर के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील
की गई।
‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ अभियान के अन्तर्गत , गोरखपुर तथा तीनों मंडलों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित