नवरंग युवा जागरण पार्टी के भजनों से भक्तिमय हुआ दुर्गा मंदिर

कानपुर। शारद नवरात्रि पर श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति, गोविंद नगर द्वारा आयोजित नौ दिवसीय महोत्सव के पांचवें दिन मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। सुबह 8:30 बजे और शाम 6 बजे महाआरती के बाद शाम 7 बजे माता की चौकी का आयोजन हुआ।

नवरंग युवा जागरण पार्टी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति पदों के दौरान पूरा परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर संरक्षक अजय कपूर ने माता को चुनरी चढ़ाकर मत्था टेका। चेयरमैन विजय कपूर द्वारा सूखे मेवे का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष गुलशन चावला, महासचिव सुरेंद्र सर्राफ, मीडिया प्रभारी श्यामलाल मूलचंदानी, अशोक मल्होत्रा, अशोक गांधी, हरीश अरोड़ा, राजू ढल, सौरभ तलवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment