कच्चा बादाम’ से नहीं थी Anjali Arora को परेशानी, फिर क्यों बीच में छोड़ दिया था कानपुर का इवेंट?

लॉकअप’ फेम अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्हें ‘कच्चा बादाम’ गाने पर किए गए डांस से भी काफी पहचान मिली थी। कुछ दिनों पहले अंजलि कानपुर में हुए एक कार्यक्रम को लेकर चर्चा में आ गई थीं। वह कार्यक्रम में पहुंची थीं, लेकिन कुछ ही मिनट बाद वहां से चली गईं।

अंजलि ने कार्यक्रम के आयोजकों पर नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही डीजे द्वारा ‘कच्चा बादाम’ गाना बजाए जाने पर भी उनके गुस्सा होने के वीडियो सामने आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दावा किया गया कि अंजलि इस गाने से नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।

इसके बाद कार्यक्रम की आयोजक टीम ने भी एक वीडियो जारी किया था। टीम ने दावा किया था कि अंजलि के कार्यक्रम बीच में छोड़ने की वजह से उन्हें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।

देसीफिल्में देखें

अंजलि अरोड़ा ने वीडियो जारी कर बताई अपनी बात

अब अंजलि अरोड़ा ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ किया कि उनका कानपुर के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। अंजलि ने यह भी कहा कि उन्हें ‘कच्चा बादाम’ गाने से कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि इसी गाने से उन्हें पहचान मिली और लोगों का प्यार मिला।

अंजलि ने कहा, “मैं कई दिनों से इस मामले पर अपनी बात रखना चाहती थी। लेकिन मेरे लगातार कार्यक्रम चल रहे थे और सभी कार्यक्रम अच्छे गए। लेकिन मेरा पक्ष जानना भी आपका अधिकार है। जो लोग भी मुझसे वहां मिलने आए थे, आप लोगों का प्यार कॉन्ट्रैक्ट और पैसे से बहुत बड़ा है। लेकिन मेरी भी गरिमा है और आत्मसम्मान है। मेरी सुरक्षा उतनी ही जरूरी है, जितनी किसी दूसरी लड़की की है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं कानपुर में अपने फैंस से मिलने गई थी, विवाद का हिस्सा बनने नहीं। जब मैं कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो जो गाड़ी मेरे लिए भेजी गई, उसमें पहले से ही तीन आदमी बैठे थे। जब मैं होटल पहुंची तो लॉबी में पहले ही लोग मौजूद थे।”

Related posts

Leave a Comment