फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने की प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से जिताने की अपील
प्रयागराज।इलाहाबाद-झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को देखते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक राठौर के पक्ष में जनसंपर्क और बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में कोटवा, धनैचा और हनुमानगंज क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समर्थन बैठकें संपन्न हुईं।
फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने कोटवा स्थित तिलक महाविद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक मतदाताओं से प्रत्याशी अशोक राठौर के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षित वर्ग के विकास और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए अशोक राठौर का जीतना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, धनैचा के आशुतोष मेमोरियल स्कूल और कोटवा के तिलक इंटर कॉलेज में भी जनसभाओं का आयोजन किया गया।
विधायक दीपक पटेल ने सभी स्नातक मतदाता बंधुओं से आग्रह किया कि वे आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में अशोक राठौर को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि
आयोजनों में मुख्य रूप से पार्षद अरुण मिश्र, तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष आदित्य सिंह, आशुतोष मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक गिरीश पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार के तमाम सम्मानित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित रहे। क्षेत्र में बैठकों के माध्यम से प्रत्याशी के पक्ष में माहौल को और मजबूत किया जा रहा है।