रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा का निरंतर प्रयास किया जाता है

गोरखपुर, 21 अक्टूबर, 2026ः रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-
पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का
निरंतर प्रयास किया जाता है।
19 अक्टूबर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल छपरा को गाड़ी संख्या 15136 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत
में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन छपरा को सुपुर्द किया गया।
19 अक्टूबर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल देवरिया सदर को गाड़ी संख्या-11047 में 05 वर्ष की एक लड़की लावारिस
हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन देवरिया सदर को सुपुर्द किया गया।
19 अक्टूबर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल मनकापुर को गाड़ी संख्या-14674 में 05 एवं 07 वर्ष के दो लड़के
लावारिस हालत में मिले, जिनकी माता गोंडा रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए गाड़ी सेचउतरी और चढ़ नहीं
पायी। उक्त दोनों बच्चों को उनकी माता को सुर्पुद किया गया। 19 अक्टूबर,2026 को रेलवे सुरक्षा बल मऊ द्वारा
गाड़ी संख्या-14005 की महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 19
अक्टूबर,2026 को रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ को यात्री प्रतीक्षालय में 10 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में
मिला। पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़के को चाइल्ड लाइन आजमगढ़ को सुपुर्द किया गया।

Related posts

Leave a Comment