भाजपा के पास जनता के सवालों का जवाब नहीं, पीडीए की एकजुटता सत्ता से करेगी दूर -श्यामलाल पाल

भाजपा कर रही साजिश, मतदान के पूर्व सपा नेताओं को नजर बंद की योजना -डॉ मानसिंह यादव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आज़ पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सत्ता धारी भाजपा के पास जनता के सवालों का जवाब नहीं है। पीडीए की एकजुटता से पूरी तरह घबराई हुई है। बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, महंगाई, वोट चोरी, चंदा, दान चोरी आदि मुद्दों पर भाजपाई जवाब देने से कतराते हैं। जबकि प्रदेश की जनता इन्ही मुद्दों को लेकर भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए तैयार है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दावा किया कि प्रदेश हो रहे शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव में सर्वाधिक सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विजय श्री हासिल करेंगे।
एमएलसी उम्मीदवार डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि भाजपा प्रशासन के सहारे साजिश कर रही है।आरोप लगाया कि मतदान के दिन समाजवादी पार्टी के प्रभावशाली नेताओं को उनके घरों में नजरबंद करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराने, धमकाने का प्रयास किया जायेगा। अंदेशा है कि मिल्कीपुर का इतिहास दुहारने की कोशिश की जाएगी।
डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि उनके मुद्दे अडिग हैं, पेपर लीक रोकने, शिक्षा मित्रों की सम्मानजनक स्थिति, एडवोकेट प्रोटेक्सन एक्ट, अनुदेशकों को मानदेय, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय, परीक्षा कैलेडर जैसे कार्य सपा सरकार में होंगे। दावा किया कि मतदाताओं का रुझान भी अडिग है।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द,श्रीमती गीता शास्त्री,संदीप पटेल,पूर्व विधायक हाजी मुजतबा सिद्दीकी, हाजी परवेज अहमद, सत्य वीर मुन्ना, अमर नाथ मौर्य,प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविंन्द्र यादव एडवोकेट,इंजी जगदीश यादव सहित तमाम नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment