सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को कुर्मी परिवार समागम की ओर से भव्य आयोजन

कानपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को कुर्मी परिवार समागम की ओर से भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ा चौराहा से राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली गई। सफेद टोपी और भगवा पटका पहने 100 से अधिक सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। डीजे की धुन पर देशभक्ति के गीतों के बीच जय शिवाजी और जय सरदार के नारे गूंजते रहे।कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष सचान, सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद सचान और एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने यात्रा की अगुवाई की। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी अनुक्रम, अतुल सचान और योगेंद्र सचान आदि ने निभाई। यात्रा सचान चौराहे स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पहुंची, जहां लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और मिष्ठान वितरित किया।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक महेश त्रिवेदी, जय कुमार सिंह जैकी, सुरेंद्र मैथानी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, वीना आर्या पटेल, जयंती वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक काम किया। उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा।इसके बाद कुर्मी परिवार समागम के सदस्यों ने 51 किलो बूंदी से तैयार विशेष केक काटकर जयंती मनाई। आयोजन में अंजनी वर्मा, अवनीश कटियार, डॉ. हेमेन्द्र सचान, आलोक सचान, बृजेंद्र स्वरूप सचान, बीडी सचान, रंजीत, नागेश सचान, योगेंद्र सचान, आनंद कटियार, अतुल सचान, आशीष सचान, शिवा सिंह सचान, अमित सचान, किशोर सचान, राजपूत वर्मा, विनोद, गौरव, अंकित सचान और जेएन कटियार आदि मौजूद रहे। अंत में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने छोला, पूड़ी, चावल और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts

Leave a Comment