संडीला में वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित

आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने ग्रामीणों को केवाईसी एवं बैंकिंग सेवाओं के प्रति किया जागरूक

हरदोई। वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सभागार संडीला में विशाल वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सी-केवाईसी एवं री-केवाईसी के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सभी खाताधारकों से अपनी केवाईसी अपडेट कराने की अपील की, ताकि बैंकिंग सेवाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आरबीआई की उपमहाप्रबंधक अनुराधा साहू एवं बैंक ऑफ इंडिया के जोनल प्रबंधक मौजूद रहे। इसके अलावा एलडीएम अरविंद रंजन, क्रिसिल फाउंडेशन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सचान एवं क्षमता निर्माण अधिकारी अनुपम तिवारी उपस्थित रहे।
अनुपम तिवारी ने वित्तीय साक्षरता केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को बचत, बीमा, पेंशन, सरकारी योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करने की जानकारी दी।
शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र संडीला की टीम, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराना तथा केंद्र सरकार की वित्तीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।
क्रिसिल फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related posts

Leave a Comment