राष्ट्रीय अष्टावक्र प्रेरणा श्री सम्मान 2026 से सम्मानित हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक श्रीनारायण यादव प्रयागराज की सामाजिक संस्थाओं ने दी बधाई

प्रयागराज। अनाम स्नेह प्रयागराज के संयोजक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक आदरणीय श्रीनारायण यादव जी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय अष्टावक्र प्रेरणा श्री सम्मान से लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में विकलांग साथी ट्रस्ट द्वारा आयोजित ज्योतिमय अष्टावक्र महोत्सव-2026 में डॉ जयशंकर मिश्र, IAS ,चांसलर ,सुशांत यूनिवर्सिटी, गुरूग्राम, हरियाणा, प्रो संजय सिंह ,वाइस चांसलर,डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ, श्री अखिलेश कुमार को डिप्टी कमिश्नर दिव्यांगजन/पूर्व ज्वाइन डायरेक्टर दिव्यंजन सशक्तिकरण विभाग, श्री अजय पांडेय , श्री विष्णु कांत मिश्र जी ने अपने कर-कमलों से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
श्रीनारायण यादव जी को यह सम्मान मिलने से प्रयागराज के सामाजिक एवं शैक्षिक जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है। लोक सेवक मंडल, अनाम स्नेह, सामाजिक एकता परिषद, दिव्यांग मोर्चा, वरिष्ठ पार्षद कल्याण समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद श्रीनारायण यादव के समाजसेवा, शिक्षा, संघर्ष, समर्पण, मानवीय संवेदना तथा दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए किए गए अनुकरणीय कार्यों को देखते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक सम्मान से अलंकृत किया जाना चाहिए।
शुभकामनाएं देने वालों में लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चोपड़ा, वरिष्ठ पार्षद श्री आनंद घिड़ियाल, श्री शिवसेवक सिंह, श्री रजनीश पासी, लोक सेवक मंडल के सचिव श्री ब्रह्मप्रकाश तिवारी, सामाजिक एकता परिषद के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शुक्ला, कर्मचारी नेता श्री रविशंकर मिश्र, मातृ स्नेह संगठन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रानी तिवारी, दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष श्री लवलेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती प्रेमलता शुक्ला, श्री अनिल कुमार जायसवाल, श्री घनश्याम मास्टर, डॉ. यशवंत पाल, डॉ. विनय कुमार (सीएमओ), कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री फूलचंद यादव सहित प्रयागराज के दर्जनों गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीनारायण यादव जी को मिला यह सम्मान उनके वर्षों के संघर्ष, निस्वार्थ सेवा और समाज के वंचित एवं दिव्यांग वर्ग के प्रति समर्पण का सम्मान है। उनकी सेवाभावी यात्रा समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment