गोरखपुर-उधना-गोरखपुर आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 22 नवम्बर, 2026 को

गोरखपुर, 19 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त
सुविधा हेतु 05017/05018 गोरखपुर-उधना-गोरखपुर आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 22
नवम्बर, 2026 को तथा उधना से 23 नवम्बर, 2026 को निम्नवत किया जायेगा।
05017 गोरखपुर-उधना आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 22 नवम्बर, 2026 (रविवार) को गोरखपुर से 07.35 बजे
प्रस्थान कर खलीलाबाद से 08.17 बजे, बस्ती से 08.50 बजे, गोंडा से 10.00 बजे, बाराबंकी से 11.27 बजे,
बादशाह नगर से 12.02 बजे, ऐशबाग से 12.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.10 बजे, टूण्डला से 18.20 बजे, ईदगाह
आगरा से 19.20 बजे, बयाना से 21.35 बजे, गंगापुर सिटी से 22.35 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.00 बजे, रामगंज
मंडी से 01.55 बजे, भवानी मंडी से 02.18 बजे, नागदा से 04.30 बजे, रतलाम से 05.25 बजे, वडोदरा से 09.18
बजे तथा सूरत से 11.10 बजे छूटकर उधना 11.50 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05018 उधना-गोरखपुर आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 23 नवम्बर, 2026 (सोमवार) को उधना
से 15.00 बजे प्रस्थान कर सूरत से 15.45 बजे, वडोदरा से 17.40 बजे, रतलाम से 21.38 बजे, नागदा से 22.25
बजे, दूसरे दिन भवानी मंडी से 00.35 बजे, रामगंज मंडी से 00.58 बजे, कोटा से 02.01 बजे, गंगापुर सिटी से
04.21 बजे, बयाना से 05.18 बजे, ईदगाह आगरा से 07.36 बजे, टूण्डला से 08.36 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.46
बजे, ऐशबाग से 14.21 बजे, बादशाह नगर से 14.51 बजे, बाराबंकी से 15.26 बजे, गोंडा से 16.56 बजे, बस्ती से
18.03 बजे तथा खलीलाबाद से 18.36 बजे छूटकर गोरखपुर 20.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान
श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच
लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment