छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से

गोरखपुर, 19 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त
सुविधा हेतु 05057/05058 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी
का संचलन छपरा से 22 एवं 25 नवम्बर, 2026 को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 23 एवं 26 नवम्बर, 2026 को
02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05057 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 22 एवं 25 नवम्बर, 2026 को छपरा से
21.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 21.52 बजे, थावे से 22.35 बजे, तमकुही रोड से 23.20 बजे, पडरौना से 23.58
बजे, दूसरे दिन रामकोला से 00.30 बजे, कप्तानगंज से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.40 बजे, खलीलाबाद से 03.10
बजे, बस्ती से 03.42 बजे, गोंडा से 05.40 बजे, बुढ़वल से 06.57 बजे, सीतापुर से 09.00 बजे, शाहजहाँपुर से
10.47 बजे, बरेली से 11.52 बजे, मुरादाबाद से 13.10 बजे तथा गाज़ियाबाद से 16.25 बजे छूटकर आनन्द विहार
टर्मिनल 16.55 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05058 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 23 एवं 26 नवम्बर, 2026
को आनन्द विहार टर्मिनल से 20.10 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 21.20 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.26
बजे, बरेली से 01.40 बजे, शाहजहाँपुर से 02.37 बजे, सीतापुर से 04.50 बजे, बुढ़वल से 06.32 बजे, गोंडा से
07.45 बजे, बस्ती से 09.08 बजे, खलीलाबाद से 09.40 बजे, गोरखपुर से 10.30 बजे, कप्तानगंज से 11.45 बजे,
रामकोला से 12.12 बजे, पडरौना से 12.34 बजे, तमकुही रोड से 13.17 बजे, थावे से 14.15 बजे तथा सीवान से
15.00 बजे छूटकर छपरा 16.10 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment