उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन पर भव्य स्वागत

प्रयागराज, 31 अक्टूबर 2026 संगम नगरी प्रयागराज के रेल संपर्क और आधुनिक यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी। देश की अत्याधुनिक रेल सेवाओं में शामिल उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रारंभ हुई इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने उद्घाटन विशेष गाड़ी (बनारस-नई दिल्ली) को बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ “राष्ट्रीय एकता दिवस”,

महाप्रबंधक ने दिलाई एकता की शपथ और दौड़ को दिखाई हरी झंडी ​ ​रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को सुदृढ़ करते हुए, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में “राष्ट्रीय एकता दिवस” समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। ​सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह ​समारोह की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे हुई, जहाँ उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों और रेल कर्मचारियों को…

Read More

उपमा सदैव श्रेष्ठ से दी जाती है: डॉ श्याम सुंदर पाराशर

श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ जनपद प्रयागराज के दहियांवा होलागढ़ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर ने राजा परीक्षित जन्म वृत्तांत का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत के प्रथम श्लोक में वेदों की आज्ञा राजाज्ञा की तरह है वहीं उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निष्काम भाव से धर्मार्थ सेवा करता है वही सच्चा धर्मानुरागी है।कल्पवृक्ष,शुकदेव भगवान का महात्म्य बताते हुए विस्तृत वर्णन के पश्चात इस बात पर भक्तों को संदेश दिया कि उपमा सदैव श्रेष्ठ से…

Read More

ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विधि विद्यार्थियों ने किया उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण

प्रयागराज। ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, प्रयागराज के विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के एक दल ने दिनांक २७ अक्टूबर २०२६ को उत्तर प्रदेश विधानसभा,लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय एवं विधायी कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था, कानून निर्माण की प्रक्रिया तथा विधानसभा की कार्यवाही से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था। यह शैक्षणिक भ्रमण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह चंदेल, अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर विनय प्रताप सिंह , प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद…

Read More

मनुष्य बिना सद्चरित्र के राम कृपा नहीं प्राप्त कर सकता: विनोदानन्द

डांडिया और गरबा लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मंच पर बांधी समा करछना, प्रयागराज। क्षेत्र के रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह कॉलेज में चल रहे 28 वें जमुनापार महोत्सव के चौथे दिन जहां एक ओर विद्यालय की छात्राओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुतियों पर खूब समां बांधी, वहीं दूसरे सत्र में मंच पर पहुंचे प्रवाचकों ने मानस ज्ञान गंगा प्रवाहित कर श्रोता-भक्त जनों को भाव विभोर कर दिया। स्वामी विनोदानन्द सरस्वती जी महाराज ने राम,चरित और मानस की मर्म और तथ्यपूर्ण व्याख्या करते हुए कहा कि जब तक मनुष्य…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस व सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

नैनी, प्रयागराज। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 42वीं शहादत दिवस कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भारत के उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती भी मनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की नीतियों और विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। उनके द्वारा बताए गये आदेशों एवं विचारों पर सभी लोगों से चलने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष नयन…

Read More