2 फरवरी, 2026 की रात लगभग 8:10 बजे, विशाखापत्तनम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर निगरानी और गश्त कर रहे रोबोकॉप “एएससी अर्जुन” ने स्टेशन पर संदिग्ध की उपस्थिति के बारे में आरपीएफ सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष (विशाखापत्तनम) को सतर्क किया। यह सतर्कता पहले से लोड किए गए अपराधियों के फोटो/डेटाबेस का विश्लेषण (स्कैन और तुलना सुविधा) करके की गई। इससे आरपीएफ को दो आदतन अपराधियों, हडापा शिवा और जी. भंगारू को पकड़ने में मदद मिली, जिनके खिलाफ पूर्व मे क्रमशः 50 और 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह उपलब्धि रेल…
Read MoreYear: 2026
उत्तर मध्य रेलवे का संरक्षा की दिशा में नया अध्याय: ‘कवच’ के लिए अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी ट्रेनिंग का शुभारंभ
रेल संरक्षा और आधुनिकीकरण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उत्तर मध्य रेलवे ने ‘कवच’ इकोसिस्टम के लिए अग्रणी वर्चुअल रियलिटी (VR) आधारित लोको पायलट प्रशिक्षण प्रणाली के कार्यान्वयन की घोषणा की है। इस अत्याधुनिक सिम्युलेटर को कानपुर स्थित बहु-विषय मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान (MDDTI) में तैनात किया गया है। यह पहली बार है जब उत्तर मध्य रेलवे ने अपने क्रू को अगली पीढ़ी के संरक्षा प्रोटोकॉल के लिए तैयार करने हेतु इमर्सिव वीआर तकनीक को अपनाया है। भारतीय रेलवे द्वारा स्वदेशी रूप से…
Read Moreडायट प्रयागराज में स्मार्ट क्लास तथा आईसीटी आधारित प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन।
समग्र शिक्षा एवं पी एम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों में स्थापित कराए जा रहे स्मार्ट क्लासेज, ICT लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी पर आधारित उच्च प्राथमिक/ कंपोजिट उच्च प्राथमिक तथा KGBV विद्यालयों के 1566 शिक्षक/ शिक्षिकाओं के प्रथम बैच के दो दिवसीय प्रशिक्षण आज डायट में प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इसके अंतर्गत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विभिन्न उपकरणों पर प्रशिक्षण दिया गया।इंफ्रास्ट्रक्चर में डिजिटल पैनल का संचालन, USB डिवाइस के उपयोग, लैपटॉप / मोबाइल से स्मार्ट बोर्ड को जोड़ना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल का उपयोग, दीक्षा प्लेटफॉर्म का परिचय,…
Read Moreमुख्य न्यायमूर्ति ने नव विकसित डिजिटल पोर्टल और ई-प्रणालियों का उद्घाटन किया
प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली ने उच्च न्यायालय के सभागार/समिति कक्ष में कई नव विकसित डिजिटल पोर्टलों और ई-प्रणालियों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक समिति, कम्प्यूटरीकरण समिति, पुस्तकालय समिति के माननीय सदस्य माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश चन्द्र त्रिपाठी, माननीय न्यायमूर्ति श्री अरिंदम सिन्हा, माननीय न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन, माननीय न्यायमूर्ति श्री सिद्धार्थ वर्मा, माननीय न्यायमूर्ति श्री सौमित्र दयाल सिंह, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव मिश्रा, माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज भाटिया, माननीय न्यायमूर्ति श्री राज बीर सिंह, माननीय न्यायमूर्ति श्री विकास बुधवार, माननीय…
Read Moreखाद्य प्रसंस्करण विभाग, द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी
खाद्य प्रसंस्करण विभाग, प्रयागराज द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी जिसके अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी0एम0एफ0एम0ई0) संचालित है, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत सूक्ष्म खाद्य उद्योग को लाभान्वित कर कुशल और अकुशल रोजगार उत्पन्न करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना में एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) (अमरूद उद्योग) की स्थापना एवं पूर्व से स्थापित अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ पात्र होगी। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम न हो, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 08 हो,…
Read Moreजनपद प्रयागराज में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती।
विभिन्न विद्यालयों में होगी भर्ती। किसी भी विद्यालय के बच्चे किसी भी विद्यालय में आ सकते हैं। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों में तिथिवार लगेगा शिविर। विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज श्री पी एन सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में प्रयागराज जिले में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया हैं । (1) सीताराम सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज फूलपुर प्रयागराज में 12 तथा…
Read Moreकेंद्रीय बजट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की प्रेस वार्ता
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026=2027 पर प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है जिसमें सुविधा के स्थान पर निर्णय शब्द आडंबर के स्थान पर सुधार तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन कल्याण को प्रधानता दी गई है।आत्मनिर्भरता को ध्रुव तारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों राजकोषीय संयम और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों तक…
Read Moreन्यायिक कार्य करने के दौरान अधिवक्ताओं का सहयोग अनुकरणीय: न्यायमूर्ति
न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर बार एसोसिएशन ने दी विदाई प्रयागराज। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। अंतिम कार्यदिवस पर आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को विदाई दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और कुबेर का पौधा भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के सदस्यों का…
Read Moreमहाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे ने गोरखपुर कैन्ट-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना का निरीक्षण किया
गोरखपुर 03 फरवरी, 2026: महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के साथ 03 फरवरी,2026 को गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक श्री बोरवणकर ने गोरखपुर कैन्ट-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के प्रथम चरण में गोरखपुर कैन्ट-कप्तानगंज खंड के दोहरीकरण कार्य एवं मध्यवर्ती स्टेशनों पर दोहरीकरण के अनुरूप सुधार एवं विकास कार्यों तथा संरक्षा का गहन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने अपने निरीक्षण का आरंभ गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य किमी सं-386/11-10 पर स्थित ब्रिज संख्या-02 के…
Read Moreयांत्रिक कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन
गोरखपुर, 03 फरवरी, 2026: यांत्रिक कारखाना,गोरखपुर में 03 फरवरी,2026 को यांत्रिक कारखाना राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर महाकवि जयशंकर प्रसाद जी की जयन्ती मनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन एवं उसका प्रचार-प्रसार हम सभी का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि इस कार्यालय के शासकीय काम-काज में…
Read More