प्रभारी निरीक्षक थाना थरवई संतोष पांडेय ने सम्हाला मोर्चा
फाफामऊ। अधिकमास में सोमवार को पंडिला महादेव मंदिर में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा भारी संख्या में लोगों ने भोले बाबा को जल चढ़ाया सुबह करीब 9 बजे मंदिर के आसपास जाम की स्थिति हो गई जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक थाना थरवई संतोष पांडेय ने मौके पर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला और जाम खुलवाने में जुट जाए थोड़ी देर में स्थिति नियंत्रित की और जाम खुलवा दिया आवागमन शुरू करवाया तो लोगों ने राहत की सांस ली और थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष पांडेय की तारीफ की मंदिर से 200 मीटर पहले एसएचओ संतोष पांडेय ने बैरिकेटिंग कराई और सख्त निर्देश दिया कि कोई गाड़ी यहां से आगे नहीं जाएगी सभी लोग यहां से पैदल मंदिर तक जाएंगे तब जाकर आवागमन सुचारु रूप से चालू हुआ गौरतलब है कि पांडेश्वर नाथ महादेव मंदिर पंडिला में अगल बगल के जनपदों से लोग भोले बाबा को जल चढ़ाने आने है तथा बड़ी संख्या में निशान आदि चढ़ाते हैं अधिकमास में यहां एक महीने लोगों का तांता लगा रहता है सोमवार को भीड़ कई गुना बढ़ जाती है