प्रयागराज।फूलपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दीपक पटेल ने एक बार फिर अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई की। इस दौरान फूलपुर विधानसभा सहित अन्य क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने बिजली, सड़क, पानी, आवास और राजस्व से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक दीपक पटेल ने सभी फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके से ही फोन कर त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए तथा 07 लोगों की समस्या का मौके पर ही निस्तारण कराया उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए आवास पर जनसुनवाई का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि विधायक दीपक पटेल प्रतिदिन अपने आवास पर जनसुनवाई करते हैं कोई भी अपनी समस्या समाधान के लिए यहां आ सकता है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा गंगापार मनोज निषाद,पार्षद अरुण मिश्रा पिंटू नेता, लक्ष्मीकांत मिश्रा काका, विनय तिवारी, भूपेन्द्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विधायक दीपक पटेल ने फिर की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश