कानपुर-चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेला रोड स्थित घिन्नीपुरवा गांव के पास एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां शौच के लिए गए एक बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से ट्रक चालक और क्लीनर ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पास ही गहरे पानी में फेंक दिया, जिससे काफी देर तक पानी में पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, घिन्नीपुरवा निवासी बुजुर्ग सुबह शौच के लिए निकले थे तभी बेला रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया दुर्घटना के बाद आरोपी चालक व क्लीनर ने घबराकर बुजुर्ग को सड़क किनारे गहरे पानी में फेंक दिया और गाड़ी खड़ी कर मौके से फरार हो गए समय पर इलाज न मिलने और पानी में पड़े रहने की वजह से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुजुर्ग के शव को सड़क पर रखकर बेला रोड पर जाम लगा दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे सड़क जाम की सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया परिजनों ने मामले की लिखित तहरीर थाने में दे दी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक व क्लीनर की तलाश शुरू कर दी है
बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, मौत