उत्तर मध्य रेलवे द्वारा रेलगाड़ी संख्या 02417/02418 (प्रयागराज-दादरी) एवं 04163/04164 (नारायणपुर बाज़ार-दादरी) स्पेशल गाड़ी का शकूरबस्ती स्टेशन तक विस्तार
प्रयागराज की संगम नगरी और मिर्जापुर के विंध्य क्षेत्र से दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेल संपर्क को और विस्तृत किया गया है। प्रयागराज और मिर्जापुर केवल प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के लिए भी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही वाले महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों को दिल्ली-एनसीआर से बेहतर रेल संपर्क मिलना यात्रियों के लिए विशेष महत्व रखता है।
इस हेतु उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन विस्तार का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत गाड़ी संख्या 02417/02418 (प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज) तथा गाड़ी संख्या 04163/04164 (नारायणपुर बाज़ार-दादरी-नारायणपुर बाज़ार) का प्रारंभिक/अंतिम स्टेशन दादरी के स्थान पर परिवर्तित कर शकूरबस्ती कर दिया गया है।
इस ट्रेन के शकूरबस्ती तक विस्तार होने से पूर्वी व मध्य उत्तर प्रदेश और पश्चिम दिल्ली के बीच एक सीधा और सशक्त रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, कानपुर और अलीगढ़ जैसे प्रमुख क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को अब दादरी में यात्रा समाप्त होने के बाद दिल्ली में प्रवेश करने के लिए बस, कैब या मेट्रो जैसी वैकल्पिक परिवहन प्रणालियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही प्रयागराज की धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों, मिर्जापुर की सांस्कृतिक एवं पर्यटन पहचान तथा कानपुर, इटावा, अलीगढ़, दादरी और गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों से होने वाले आवागमन को इससे सुविधा भी मिलेगी। यह सीधी सेवा न केवल यात्रियों के समय और अतिरिक्त किराए की बचत करेगी, बल्कि नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली जैसे अत्यधिक व्यस्त टर्मिनल स्टेशनों पर भीड़ का दबाव भी काफी हद तक कम करेगी। इसके अलावा, शकूरबस्ती रोहतक, बहादुरगढ़, भिवानी और जींद जाने वाले रेल मार्ग का एक महत्वपूर्ण जंक्शन होने के साथ-साथ दिल्ली का एक बड़ा माल गोदाम और लॉजिस्टिक्स हब भी है, जिससे उत्तर प्रदेश के कृषि व व्यापारिक केंद्रों का सीधे पश्चिमी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ाव संभव हो सकेगा।
21 कोच (जिनमें 02 एसएलआर/डी, 05 सामान्य, 10 स्लीपर, 03 एसी तृतीय तथा 01 एसी प्रथम सह द्वितीय) वाली इस ट्रेन में एसी, स्लीपर एवं जनरल क्लास सभी तरह के कोच लगाए गए हैं।
गाड़ी सं. 02417/02418/04163/04164 का विस्तृत विवरण –
प्रारंभिक चरण में गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज-शकूरबस्ती) का संचालन प्रयागराज से दिनांक 11 सितंबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन (कुल 34 फेरे) किया जाएगा। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02418 (शकूरबस्ती-प्रयागराज) का संचालन शकूरबस्ती से दिनांक 12 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन (कुल 34 फेरे) होगा।
इसके पश्चात, त्योहार के दौरान ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु इस ट्रेन को नारायणपुर बाजार तक विस्तारित किया जाएगा-
गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज-शकूरबस्ती): दिनांक 15 अक्टूबर 2026 से 14 दिसंबर 2026 तक सप्ताह में 4 दिन (रविवार, सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार) प्रयागराज से संचालित होगी (कुल 36 फेरे)।
गाड़ी संख्या 02418 (शकूरबस्ती-प्रयागराज): दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से 17 दिसंबर 2026 तक सप्ताह में 4 दिन (बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार) शकूरबस्ती से संचालित होगी (कुल 36 फेरे)।
गाड़ी संख्या 04163 (नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती): दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक सप्ताह में 3 दिन (मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार) नारायणपुर बाजार से संचालित होगी (कुल 27 फेरे)।
गाड़ी संख्या 04164 (शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार): दिनांक 16 अक्टूबर 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार) शकूरबस्ती से संचालित होगी (कुल 27 फेरे)।
गाड़ी सं. 02417/02418 (प्रयागराज-शकूरबस्ती- प्रयागराज) की समय-सारणी-
• गाड़ी सं. 02417 प्रयागराज से शकूरबस्ती समय-सारणी: प्रयागराज (प्रस्थान 21:00 बजे), भरवारी (21:30-21:32), सिराथू (22:00-22:02), फतेहपुर (22:42-22:44), बिंदकी रोड (23:13-23:15), कानपुर सेंट्रल (00:12-00:17), फफूंद (01:08-01:10), इटावा (02:33-02:35), शिकोहाबाद (03:10-03:12), टूंडला (04:05-04:10), हाथरस (04:48-04:50), अलीगढ़ (05:13-05:15), खुर्जा (05:53-05:55), दादरी (07:00-07:05), गाजियाबाद (08:15-08:17), नई दिल्ली (09:15-09:25) एवं शकूरबस्ती (आगमन 10:05 बजे)।
• गाड़ी सं. 02418 (शकूरबस्ती से प्रयागराज) समय-सारणी: शकूरबस्ती (प्रस्थान 21:30 बजे), नई दिल्ली (22:15-22:25), गाजियाबाद (23:08-23:10), दादरी (23:30-23:35), खुर्जा (00:08-00:10), अलीगढ़ (00:50-00:52), हाथरस (01:15-01:17), टूंडला (02:15-02:20), शिकोहाबाद (02:58-03:00), इटावा (03:40-03:42), फफूंद (04:20-04:22), कानपुर सेंट्रल (05:50-05:55), बिंदकी रोड (06:40-06:42), फतेहपुर (07:05-07:07), सिराथू (07:48-07:50), भरवारी (08:08-08:10) एवं प्रयागराज (आगमन 09:15 बजे)।
गाड़ी सं. 04163/04164 (नारायणपुर बाज़ार-शकूरबस्ती-नारायणपुर बाज़ार) की समय-सारणी-
• गाड़ी सं. 04163 (नारायणपुर बाज़ार से शकूरबस्ती) समय-सारणी: नारायणपुर बाज़ार (प्रस्थान 18:00 बजे), चुनार (18:15-18:17), मिर्जापुर (19:03-19:05), मेजा रोड (19:48-19:50), प्रयागराज (20:40-21:00) भरवारी (21:30-21:32), सिराथू (22:00-22:02), फतेहपुर (22:42-22:44), बिंदकी रोड (23:13-23:15), कानपुर सेंट्रल (00:12-00:17), फफूंद (01:08-01:10), इटावा (02:33-02:35), शिकोहाबाद (03:10-03:12), टूंडला (04:05-04:10), हाथरस (04:48-04:50), अलीगढ़ (05:13-05:15), खुर्जा (05:53-05:55), दादरी (07:00-07:05), गाजियाबाद (08:15-08:17), नई दिल्ली (09:15-09:25) एवं शकूरबस्ती (आगमन 10:05 बजे)।
• गाड़ी सं. 04164 (शकूरबस्ती से नारायणपुर बाज़ार) समय-सारणी: शकूरबस्ती (प्रस्थान 21:30 बजे), नई दिल्ली (22:15-22:25), गाजियाबाद (23:08-23:10), दादरी (23:30-23:35), खुर्जा (00:08-00:10), अलीगढ़ (00:50-00:52), हाथरस (01:15-01:17), टूंडला (02:15-02:20), शिकोहाबाद (02:58-03:00), इटावा (03:40-03:42), फफूंद (04:20-04:22), कानपुर सेंट्रल (05:50-05:55), बिंदकी रोड (06:40-06:42), फतेहपुर (07:05-07:07), सिराथू (07:48-07:50), भरवारी (08:08-08:10), प्रयागराज (09:15-09:35), मेजा रोड (10:08-10:10), मिर्जापुर (10:48-10:50), चुनार (11:15-11:17) एवं नारायणपुर बाज़ार (आगमन 12:25 बजे)।
इस विस्तार के माध्यम से यात्रियों को पूर्वी उत्तर प्रदेश से दिल्ली क्षेत्र तक अधिक व्यापक रेल संपर्क प्राप्त होगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है ट्रेन की समय-सारिणी, यात्रा संबंधी जानकारी एवं टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का उपयोग करें।