पति की दीर्घायु के लिए समया माता मंदिर में सुहागिनों ने किया पूजन

हरितालिका तीज के पावन अवसर पर कटघर स्थित समया माता मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर माता रानी का विधिवत पूजन किया और अपने पति की दीर्घायु,सुख-समृद्धि तथा परिवार की.खुशहाली की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर में सुहागिनों की भीड़ रही। महिलाओं ने माता रानी को श्रृंगार सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा और आरती की। मान्यता है कि समया माता के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूजन में अनामिका चौधरी, पिंकी सोनकर, नेहा केसरी, रेखा श्रीवास्तव मौनी सोनकर, रुचि गुप्ता (पूर्व पार्षद), प्रज्ञा श्रीवास्तव जूही सोनकर, निधि केशरवानी, प्रियंका केसरी, मायादेवी, संध्या, महिमा, पुष्पा देवी, हर्षिता केसरी, प्रीति गुप्ता (पार्षद प्रत्याशी), शालिनी केसरी, सोनी जायसवाल और सुनीता जायसवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

Leave a Comment