Sara Tendulkar की लव लाइफ बार-बार क्यों बन रही चर्चा का टॉपिक

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सारा का नाम सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के साथ जुड़ रहा है और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि, इन खबरों को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। सारा के करीबी सूत्र ने इन खबरों को अफवाह बताया है।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि राजवीर देओल के साथ उनकी शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्र ने कहा कि दोनों अभी तक एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं। सूत्र के मुताबिक, सारा इन अफवाहों को कोई तवज्जो नहीं देना चाहतीं। यही वजह है कि वह इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं करेंगी।

राजवीर देओल से पहले भी सारा तेंदुलकर का नाम एक मशहूर चेहरे के साथ जुड़ चुका है। यह चेहरा बॉलीवुड से नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया से है। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की। कुछ समय पहले सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के रिश्ते को लेकर खूब चर्चाएं हुई थीं। यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं।

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के नाम जुड़ने की शुरुआत तब हुई, जब सारा को कई बार क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया। उन्हें लगातार मैच देखने पहुंचते देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। हालांकि, शुभमन और सारा दोनों ने कभी इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा। दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई और समय के साथ ये चर्चाएं भी धीरे-धीरे खत्म हो गईं।

Related posts

Leave a Comment