स्वगणना अभियान के अंतर्गत महिला दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज। जनपद प्रयागराज में जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिकाधिक लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं अपर जिला अधिकारी विनीता सिंह के निर्देशन में विविध संस्थान व संत एंथोनी बालिका इंटर कॉलेज, प्रयागराज में महिला दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य,छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को स्वगणना के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता को विशेष महत्व देते हुए बताया गया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में महिलाओं की जागरूकता और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार और समाज में स्वगणना के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करें।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मास्टर ट्रेनर वीरभद्र प्रताप व अखिलेश कुमार सिंह व विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

Leave a Comment