सनातन धर्म के प्रति आस्था, संतों-श्रद्धालुओं की सेवा का भाव, सत्कार की लालसा और अच्छा आचरण। हिंदी के अलावा अंग्रेजी सहित अन्य भाषा के जानकार पुलिसकर्मियों की तैनाती इस बार माघ मेला में होगी।
मेला क्षेत्र के साथ ही पर्यटन थाने में भी ऐसे पुलिसकर्मियों की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी ताकि मेले में विदेश और देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों, पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो। किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल उनकी मदद की जा सके और इसमें भाषा बाधा न बन सके। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिले में तैनात पुलिस के जवानों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
इस बार के माघ मेले में भी लाखों तीर्थ यात्रियों के आने का अनुमान है। उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जानी है। इसमें नागरिक पुलिस के अलावा सशस्त्र पुलिस बल, यातायात, जल पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित अन्य कई इकाईयाें के जवानों को शामिल किया जा रहा है।अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ के बाद संगम का महात्म पूरे विश्व में फैल चुका है। लिहाजा इस बार के मेले में न केवल विदेशी बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएंगे। कुछ राज्यों में हिंदी भाषा प्रचलन में नहीं है, जिसको ध्यान में रखते हुए ऐसे सुरक्षाकर्मियों की तलाश की जा रही है जो अन्य भाषा के भी जानकार हों। इसको लेकर कवायद तेज की गई है। इससे पहले माघ मेला में शाकाहारी और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पर ही जोर दिया जा रहा था।अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ के बाद संगम का महात्म पूरे विश्व में फैल चुका है। लिहाजा इस बार के मेले में न केवल विदेशी बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएंगे। कुछ राज्यों में हिंदी भाषा प्रचलन में नहीं है, जिसको ध्यान में रखते हुए ऐसे सुरक्षाकर्मियों की तलाश की जा रही है जो अन्य भाषा के भी जानकार हों। इसको लेकर कवायद तेज की गई है। इससे पहले माघ मेला में शाकाहारी और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पर ही जोर दिया जा रहा था।