प्रयागराज एयरपोर्ट ने 2.17 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया, नगर निगम में अब तक का सबसे बड़ा एकमुश्त भुगतान

गर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का असर अब बड़े बकायेदारों पर भी दिखने लगा है। गृहकर के बकाये पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए आवासीय और अनावासीय भवन स्वामी आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से ओटीएस के तहत 2.17 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया गया। नगर निगम में एयरपोर्ट की ओर से अब तक जमा की गई यह सबसे बड़ी एकमुश्त धनराशि है। नगर निगम की ओटीएस योजना के तहत अब तक 27 हजार से अधिक भवन स्वामी पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें करीब 16 हजार भवन स्वामियों ने गृहकर जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक बकायेदारों को इसका लाभ दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान भी चलाया जा रहा है। ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि ओटीएस के तहत बकायेदारों को राहत दी जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने शुक्रवार को 2.17 करोड़ रुपये जमा किए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) की ओर से भी गृहकर जमा किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment