प्रयागराज।
जनगणना-2027 के प्रति जनसामान्य में जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी, रसायन विज्ञान एवं जंतु विज्ञान सहित विभिन्न विभागों में जनगणना जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर अखिलेश कुमार सिंह एवं वीरभद्र प्रताप ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को जनगणना के महत्व, स्वगणना की प्रक्रिया तथा इसमें नागरिकों की सहभागिता के संबंध में विस्तार से उन्मुखीकरण प्रदान किया।
इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि वे जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
जनगणना से जनकल्याण।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में जनगणना-2027 जागरूकता अभियान आयोजित