स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता – पूर्वोत्तर रेलवे की प्राथमिकता

गोरखपुर, 06 अक्टूबर, 2026ः रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पेयजल की गुणवत्ता की नियमित और सघन जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, टैप, फिल्टर, वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की निरंतर निगरानी एवं रखरखाव को प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा पेयजल को सुरक्षित बनाने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संवर्धन परीक्षण एवं रासायनिक विश्लेषण नियमित रूप से किये जा रहे हैं। रेल यात्रियों और कर्मचारियों…

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे पर ई.एन.एच.एम. अनुभाग द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

गोरखपुर, 06 अक्टूबर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाये जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ अभियान के अन्तर्गत मुख्यालय, गोरखपुर तथा तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छ वातावरण एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, 06 अक्टूबर, 2026 को मुख्यालय, गोरखपुर के विभिन्न कार्यालयों में यांत्रिक विभाग के ई.एन.एच.एम. अनुभाग द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत परिचालन, चिकित्सा, संरक्षा एवं वाणिज्य विभागों के कार्यालयों में साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में सामूहिक…

Read More

वाराणसी मंडल पर ‘डीप क्लीनिंग ड्राइव‘ के अन्तर्गत प्रमुख स्टेशनों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया

गोरखपुर, 05 अक्टूबर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाये जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ अभियान के अन्तर्गत मुख्यालय गोरखपुर तथा तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छ वातावरण एवं यात्री सुविधाओं को बेहत्तर बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, 05 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान (डीप क्लीनिंग ड्राइव) चलाया गया। साथ ही प्लेटफॉर्म, फ़ुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.), कॉनकोर्स, यात्री आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग, सार्वजनिक…

Read More

पूर्वाेत्तर रेलवे पर पेयजल की गहन परीक्षण तथा सतत निगरानी

गोरखपुर, 05 अक्टूबर, 2026: पूर्वाेत्तर रेलवे के तीनों मंडलों में रेल यात्रियों और रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल स्रोतों तथा वितरण प्रणाली का गहन एवं नियमित जांच की जा रही है। पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 28 सितंबर से 04 अक्टूबर,2026 तक कुल 577 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण किया गया तथा 52 जल नमूनों का बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण और 02 नमूनों का रासायनिक विश्लेषण राज्य सरकार की प्रयोगशाला में कराया गया। स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा निर्धारित सैंपलिंग प्रोटोकॉल के तहत जल स्रोतों…

Read More

महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म संख्या-9 पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया

गोरखपुर, 05 अक्टूबर, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 05 अक्टूबर, 2026 को गोरखपुर जं. स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-बठिण्डा गोरखधाम एक्सप्रेस एवं प्लेटफॉर्म संख्या-9 पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल यात्रियों से जनसंवाद किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री रवीश कुमार, वरिष्ठ रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने गोरखपुर जं. स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर…

Read More

ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने संयुक्त मार्च निकाला। मेट्रो स्टेशन से महानगरपालिका भवन तक निकाले गए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। दोनों दलों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाराष्ट्र में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। इस दौरान राज ठाकरे ने कहा कि सरकार चुनने का अधिकार जनता का है, चुनाव आयोग का…

Read More

बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट प्रसिद्ध टॉलीवुड यानी बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक पर्दे पर कोयल मल्लिक के नाम से जानी जाती हैं। वह पहले तृणमूल कांग्रेस…

Read More

महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल, पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंची CJP

एसीपी विवेक भगत पर महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध जताया है। सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस पीड़ित महिला से मिलने को तैयार नहीं है। सौरव दास ने अपनी पोस्ट में कहा कि सीजेपी के लोग संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उस महिला से मिलने को तैयार नहीं है, जिसके साथ एसीपी विवेक भगत ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। उन्होंने…

Read More

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं… हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का आरोप

दिल्ली में इंडिया गेट के पास रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी और उसके छात्र संगठन ‘एएसएपी’ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को रोकने की कोशिश की। हिरासत में लिए जाने के दौरान दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “वे मुझे उठा-उठाकर फुटबॉल की तरह इधर-उधर फेंक रहे हैं।” सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “यहां इतनी बड़ी…

Read More

शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुये रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर के समय में परिवर्तन

गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्थापित रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर आम जनता का मनोरंजन करने के साथ ही साथ भारतीय रेल के इतिहास के सम्बन्ध में ज्ञानवर्धन करता है। आने वाले शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुये आम जनता एवं बच्चों की सुविधा हेतु इसके खुलने एवं बन्द होने के समय में परिवर्तन किया गया है। रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर परिवर्तित समयानुसार 01 अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक खुलेगा। इसमें प्रवेश हेतु टिकट बुकिंग का समय रात्रि…

Read More