महाप्रबन्धक ने सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया

गोरखपुर 29 सितम्बर, 2026: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष में आयोजित एक समारोह में 30 सितम्बर,2026 को सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने सेवानिवृत्त हो रहे श्री मनोज कुमार के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री मनोज कुमार द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे पर पेयजल की गुणवत्ता की सघन व सतत निगरानी

गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल यात्रियों एवं कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर, पेयजल वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की नियमित सघन जांच एवं उनके रखरखाव का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु…

Read More

ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में ‘विश्व हृदय दिवस‘ के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में ‘विश्व हृदय दिवस‘ के अवसर पर 29 सितम्बर, 2026 को बहिरंग प्रखण्ड में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य लोगों में हृदय के स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी तथा मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित थे। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान ने कहा कि ‘विश्व हृदय दिवस‘ का उद्देश्य आमजन में हृदय स्वास्थ्य के…

Read More

‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन रेल कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया

गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, 29 सितम्बर, 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर स्वच्छता से समृद्धि थीम के अन्तर्गत कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला, रेलवे के कबाड़ यानी पुराने सिग्नलिंग उपकरणों, कोच के पुर्जे, धातु का कबाड़ को उपयोगी वस्तुओं और कलाकृतियों में परिवर्तित करने हेतु रेल कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया। इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कलाकृतियां जैसे हवाई…

Read More

ट्रेन सेट डिपो, सी. बी. गंज, इज्जतनगर को मिला ग्रीनको सिल्वर प्रमाणन

गोरखपुर, 28 सितम्बर 2026 रू पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल स्थित ट्रेन सेट डिपो, सी. बी. गंज,बरेली को पर्यावरणीय मानकों और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोहराबजी गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर द्वारा ग्रीनको सिल्वर प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन ग्रीनको दृ ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम के अंतर्गत दिया गया है और यह 28 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2029 तक मान्य रहेगा। ट्रेन सेट डिपो, सी. बी. गंज ,बरेली द्वारा ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, अपशिष्ट निवारण और पर्यावरणीय संतुलन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कदम…

Read More

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गोरखपुर की छमाही बैठक आयोजित

गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026: पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गोरखपुर की छमाही बैठक 28 सितम्बर, 2026 को महाप्रबन्धक सभाकक्ष, गोरखपुर में आयोजित की गई। बैठक में अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक श्री प्रकाश चन्द्र जायसवाल, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज मिश्रा तथा गोरखपुर नगर स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों एवं निगमों के प्रमुख/प्रतिनिधि तथा राजभाषा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर रेडियो सोनडे, रेडियो पवन वेधशाला और केन्द्रीय…

Read More

ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में नवनिर्मित क्रेश (बाल पालना गृह) का उ‌द्घाटन

गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026: ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में महिला रेल कर्मचारियों के बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवनिर्मित क्रेश (बाल पालना गृह) का उ‌द्घाटन 28 सितम्बर, 2026 को प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा भास्कर माटे ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ. मो. ए. ए. खान, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. डी.के. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक तथा चिकित्साकर्मी उपस्थित थे। क्रेश के संचालन से चिकित्सालय में कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों…

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में ‘कर्मचारी अधिकार सम्मान समारोह-2026‘ को आयोजन

गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य तथा विशिष्ट अतिथि रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के अपर सदस्य (मानव संसाधन) श्री प्रवास पी. पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में 28 सितम्बर, 2026 को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में कार्मिक विभाग के तत्त्वावधान में पहली बार ‘कर्मचारी अधिकार सम्मान समारोह-2026‘ को आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर तथा अपर सदस्य (मानव संसाधन), रेलवे बोर्ड श्री प्रवास पी. पांडे ने पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों एवं उत्पादन इकाइयों में पदोन्नत हुये 17 रेल कर्मचारियों को…

Read More

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों को लगता है कि जिस व्यवस्था को उनकी मदद और सुरक्षा के लिए, और विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की रक्षा के लिए बनाया गया है, वही उन पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिस्टम के ख़िलाफ़ है। यह सिस्टम क्या है? इस सिस्टम की कई परतें हैं। सबसे ऊपर छह लोग बैठे हैं जो इसे चलाते…

Read More

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 1×25 केवी से 2×25 केवी तक अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल 142 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 146 किलोमीटर ट्रैक को कवर करने वाली यह परियोजना इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी और बढ़ती रेलवे गतिविधियों को संभालने की क्षमता बढ़ाएगी। सावल्यापुरम-गुंटूर खंड पर विद्युत कर्षण प्रणाली का उन्नयन एचयूएन रूट 8 का हिस्सा है, जो वास्को-गडग-गुंटकल-नंद्याल-सवल्यापुरम-गुंटूर-विजयवाड़ा मार्ग को कवर करता है। उन्नत ट्रैक्शन सिस्टम से सावल्यापुरम-गुंटूर…

Read More