गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026: पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गोरखपुर की छमाही बैठक 28 सितम्बर, 2026 को महाप्रबन्धक सभाकक्ष, गोरखपुर में आयोजित की गई। बैठक में अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक श्री प्रकाश चन्द्र जायसवाल, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज मिश्रा तथा गोरखपुर नगर स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों एवं निगमों के प्रमुख/प्रतिनिधि तथा राजभाषा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर रेडियो सोनडे, रेडियो पवन वेधशाला और केन्द्रीय…
Read MoreCategory: देश
ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में नवनिर्मित क्रेश (बाल पालना गृह) का उद्घाटन
गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026: ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में महिला रेल कर्मचारियों के बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवनिर्मित क्रेश (बाल पालना गृह) का उद्घाटन 28 सितम्बर, 2026 को प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा भास्कर माटे ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ. मो. ए. ए. खान, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. डी.के. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक तथा चिकित्साकर्मी उपस्थित थे। क्रेश के संचालन से चिकित्सालय में कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों…
Read Moreपूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में ‘कर्मचारी अधिकार सम्मान समारोह-2026‘ को आयोजन
गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य तथा विशिष्ट अतिथि रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के अपर सदस्य (मानव संसाधन) श्री प्रवास पी. पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में 28 सितम्बर, 2026 को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में कार्मिक विभाग के तत्त्वावधान में पहली बार ‘कर्मचारी अधिकार सम्मान समारोह-2026‘ को आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर तथा अपर सदस्य (मानव संसाधन), रेलवे बोर्ड श्री प्रवास पी. पांडे ने पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों एवं उत्पादन इकाइयों में पदोन्नत हुये 17 रेल कर्मचारियों को…
Read MoreRahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए
मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों को लगता है कि जिस व्यवस्था को उनकी मदद और सुरक्षा के लिए, और विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की रक्षा के लिए बनाया गया है, वही उन पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिस्टम के ख़िलाफ़ है। यह सिस्टम क्या है? इस सिस्टम की कई परतें हैं। सबसे ऊपर छह लोग बैठे हैं जो इसे चलाते…
Read Moreभारतीय रेलवे ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी
भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 1×25 केवी से 2×25 केवी तक अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल 142 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 146 किलोमीटर ट्रैक को कवर करने वाली यह परियोजना इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी और बढ़ती रेलवे गतिविधियों को संभालने की क्षमता बढ़ाएगी। सावल्यापुरम-गुंटूर खंड पर विद्युत कर्षण प्रणाली का उन्नयन एचयूएन रूट 8 का हिस्सा है, जो वास्को-गडग-गुंटकल-नंद्याल-सवल्यापुरम-गुंटूर-विजयवाड़ा मार्ग को कवर करता है। उन्नत ट्रैक्शन सिस्टम से सावल्यापुरम-गुंटूर…
Read Moreभारतीय रेलवे में पहली बार: कानपुर लोको शेड ने ट्रेन के इंजन को नमी और बारिश से बचाने के लिए लगाया खास ‘डीह्यूमिडिफायर’
भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे) अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड (ELS), कानपुर ने रेलवे तकनीक के क्षेत्र में एक नया और अनूठा प्रयोग किया है। कानपुर शेड ने लोकोमोटिव नंबर 44061 में औद्योगिक ‘रोटरी डेसिकेंट डीह्यूमिडिफायर’ (Rotary Desiccant Dehumidifier) लगाया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रेन के मुख्य इंजन में लगे ‘ट्रैक्शन कन्वर्टर’ (इंजन का मुख्य इलेक्ट्रॉनिक हिस्सा) को नमी से बचाना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यक्षमता में सुधार करना है। यह पूरी पहल महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो खुद…
Read Moreपूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय एवं तीनों मंडलों पर ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान का आयोजन
गोरखपुर, 19 सितम्बर, 2026: रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेल के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत‘‘ थीम के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, अभियान के तीसरे दिन 19 सितम्बर, 2026 को स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सी.टी.यू.)/कचरा संवेदनशील स्थल (जी.पी.वी.) के रूपांतरण हेतु बृहद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाराणसी मंडल के एप्रोच रोड, यार्ड,…
Read Moreरेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा का निरंतर प्रयास किया जाता है
गोरखपुर, 17 सितम्बर, 2026: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। 16 सितम्बर, 2026 को नारकोटिक्स टीम लखनऊ, रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा गोंडा द्वारा निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या-15707 में लावारिस रखे एक बैग में तस्करी कर ले जाये जा रहे 01 किग्रा. गांजा जब्त किया गया। 16 सितम्बर, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा…
Read Moreसोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
गोरखपुर, 17 सितम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, हाथीदा, रामपुर डुमरा एवं सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत रहेगा। मार्ग परिवर्तन- – हावड़ा से 21 सितम्बर से 03 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली 13047 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग किऊल-शेखपुरा-बिहार शरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मोकामा एवं बाढ़ स्टेशनों पर नहीं रहेगा। – जम्मूतवी…
Read Moreगोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से
गोरखपुर, 17 सितम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा गोमती नगर से 05 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 08.30 बजे…
Read More