गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा
हेतु 09129/09130 उत्राण-लालकुआँ-उत्राण साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन उत्राण से 05 एवं 12
नवम्बर, 2026 प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा लालकुआँ से 06 एवं 13 नवम्बर, 2026 प्रत्येक शुक्रवार को 02 फेरों के
लिये निम्नवत किया जायेगा।
09129 उत्राण-लालकुआँ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 05 एवं 12 नवम्बर, 2026 प्रत्येक बृहस्पतिवार को उत्राण
से 15.00 बजे प्रस्थान कर अंकलेश्वर से 15.38 बजे, भरुच से 15.52 बजे, वडोदरा से 17.30 बजे, गोधरा से
19.27 बजे, दाहोद से 20.20 बजे, रतलाम से 22.35 बजे, नागदा से 23.40 बजे, दूसरे दिन कोटा से 03.10 बजे,
सवाई माधोपुर से 04.52 बजे, गंगापुर सिटी से 05.55 बजे, भरतपुर से 08.32 बजे, मथुरा जं. से 10.05 बजे,
हाथरस सिटी से 10.47 बजे, कासगंज से 11.52 बजे, बदायूँ से 12.52 बजे, बरेली से 13.50 बजे, बरेली सिटी से
14.05 बजे, इज्जतनगर से 14.30 बजे, बहेड़ी से 15.05 बजे तथा किच्छा से 15.22 बजे छूटकर लालकुआँ 16.10
बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 09130 लालकुआँ-उत्राण साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 एवं 13 नवम्बर, 2026 प्रत्येक
शुक्रवार को लालकुआँ से 22.00 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 22.27 बजे, बहेड़ी से 22.45 बजे, इज्जतनगर से 23.35
बजे, बरेली सिटी से 23.55 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.13 बजे, बदायूँ से 01.05 बजे, कासगंज से 02.30 बजे,
हाथरस सिटी से 03.37 बजे, मथुरा जं. से 04.55 बजे, भरतपुर से 06.32 बजे, गंगापुर सिटी से 08.35 बजे, सवाई
माधोपुर से 09.32 बजे, कोटा से 11.20 बजे, नागदा से 14.57 बजे, रतलाम से 15.40 बजे, दाहोद से 17.07 बजे,
गोधरा से 18.17 बजे, वडोदरा से 20.00 बजे, भरुच से 21.02 बजे तथा अंकलेश्वर से 21.17 बजे छूटकर उत्राण
22.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, सामान्य
द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।