गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा
हेतु 03037/03038 हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन हावड़ा से 11, 13 एवं
14 नवम्बर, 2026 को तथा गोरखपुर से 12, 14 एवं 15 नवम्बर, 2026 को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया
जायेगा।
03037 हावड़ा-गोरखपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 11, 13 एवं 14 नवम्बर, 2026 को हावड़ा से 23.45
बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बैण्डेल से 01.00 बजे, बर्द्धमान से 01.52 बजे, दुर्गापुर से 03.03 बजे, आसनसोल से
03.36 बजे, चित्तरंजन से 04.02 बजे, मधुपुर से 04.50 बजे, जसीडीह से 05.24 बजे, झाझा से 07.00 बजे,
किऊल से 07.50 बजे, बरौनी से 10.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 11.17 बजे, हाजीपुर से 12.25 बजे, सोनपुर से
12.37 बजे, छपरा से 14.20 बजे, एकमा से 14.52 बजे, सीवान से 15.25 बजे, भटनी से 16.10 बजे, देवरिया
सदर से 16.40 बजे तथा चौरी चौरा से 17.27 बजे छूटकर गोरखपुर 18.15 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 03038 गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 12, 14 एवं 15 नवम्बर, 2026 को
गोरखपुर से 20.35 बजे प्रस्थान कर चौरी चौरा से 21.10 बजे, देवरिया सदर से 22.02 बजे, भटनी से 22.25 बजे,
सीवान से 23.15 बजे, एकमा से 23.52 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.15 बजे, सोनपुर से 02.10 बजे, हाजीपुर से
02.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 03.22 बजे, बरौनी से 04.40 बजे, किऊल से 06.42 बजे, झाझा से 08.10 बजे,
जसीडीह से 09.05 बजे, मधुपुर से 09.38 बजे, चित्तरंजन से 10.20 बजे, आसनसोल से 11.35 बजे, दुर्गापुर से
12.08 बजे, बर्द्धमान से 13.13 बजे तथा बैण्डेल से 14.05 बजे छूटकर हावड़ा 15.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये
जायेंगे। ये सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन हावड़ा से 11, 13 एवं 14 नवम्बर, 2026 को