गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन कोलकाता से 13 नवम्बर, 2026 दिन शुक्रवार को

गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा
हेतु 03141/03142 कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन कोलकाता से 13
नवम्बर, 2026 दिन शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 14 नवम्बर, 2026 दिन शनिवार को निम्नवत किया जायेगा।
03141 कोलकाता-गोरखपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 13 नवम्बर, 2026 दिन शुक्रवार को कोलकाता से
15.40 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 16.32 बजे, बैण्डेल से 17.00 बजे, बर्द्धमान से 18.17 बजे, दुर्गापुर से 19.20
बजे, आसनसोल से 20.10 बजे, चित्तरंजन से 20.47 बजे, मधुपुर से 21.42 बजे, जसीडीह से 22.27 बजे, झाझा से
23.45 बजे, दूसरे दिन जमुई से 00.05 बजे, किऊल से 00.32 बजे, बरौनी से 01.40 बजे, समस्तीपुर से 02.55
बजे, मुजफ्फरपुर से 03.50 बजे, मेहसी से 04.42 बजे, चकिया से 05.00 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 05.28 बजे,
सगौली से 06.00 बजे, बेतिया से 06.27 बजे, नरकटियागंज से 07.20 बजे, बगहा से 07.58 बजे, सिसवा बाज़ार
से 09.30 बजे तथा कप्तानगंज से 10.00 बजे छूटकर गोरखपुर 11.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 03142 गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 14 नवम्बर, 2026 दिन शनिवार को
गोरखपुर से 13.30 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 15.35 बजे, सिसवा बाज़ार से 16.32 बजे, बगहा से 17.48 बजे,
नरकटियागंज से 18.40 बजे, बेतिया से 19.12 बजे, सगौली से 19.34 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 19.56 बजे,
चकिया से 20.28 बजे, मेहसी से 20.40 बजे, मुजफ्फरपुर से 21.45 बजे, समस्तीपुर से 22.50 बजे, बरौनी से
23.55 बजे, दूसरे दिन किऊल से 01.00 बजे, जमुई से 01.22 बजे, झाझा से 02.20 बजे, जसीडीह से 02.54 बजे,
मधुपुर से 03.20 बजे, चित्तरंजन से 04.00 बजे, आसनसोल से 05.00 बजे, दुर्गापुर से 05.34 बजे, बर्द्धमान से
06.53 बजे, बैण्डेल से 08.12 बजे तथा नैहाटी से 08.35 बजे छूटकर कोलकाता 10.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये
जायेंगे। ये सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

Related posts

Leave a Comment