रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है

गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों में 25 नवम्बर, 2026 तक के लिये 03 नवम्बर, 2026 को सायं बर्थ की उपलब्धता निम्नवत है। – छपरा से चलने वाली 05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) त्यौहार विशेष गाड़ी में 10 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 140 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 17 बर्थ तथा 24 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 05 बर्थ उपलब्ध…

Read More

उत्राण-लालकुआँ-उत्राण साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन उत्राण से

गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 09129/09130 उत्राण-लालकुआँ-उत्राण साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन उत्राण से 05 एवं 12 नवम्बर, 2026 प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा लालकुआँ से 06 एवं 13 नवम्बर, 2026 प्रत्येक शुक्रवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 09129 उत्राण-लालकुआँ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 05 एवं 12 नवम्बर, 2026 प्रत्येक बृहस्पतिवार को उत्राण से 15.00 बजे प्रस्थान कर अंकलेश्वर से 15.38 बजे, भरुच से 15.52 बजे, वडोदरा से 17.30 बजे, गोधरा से 19.27 बजे,…

Read More

सियालदह-बलिया-सियालदह अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 11 नवम्बर, 2026 दिन बुधवार को

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-05 गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 03139/03140 सियालदह-बलिया-सियालदह अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 11 नवम्बर, 2026 दिन बुधवार को तथा बलिया से 12 नवम्बर, 2026 दिन बृहस्पतिवार को निम्नवत किया जायेगा। 03139 सियालदह-बलिया अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 11 नवम्बर, 2026 दिन बुधवार को सियालदह से 10.05 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 11.00 बजे, बैण्डेल से 11.32 बजे, बर्द्धमान से 12.34 बजे, पानागढ़ से 13.39 बजे, दुर्गापुर से 13.55 बजे, अण्डाल से 14.03…

Read More

गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन कोलकाता से 13 नवम्बर, 2026 दिन शुक्रवार को

गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 03141/03142 कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन कोलकाता से 13 नवम्बर, 2026 दिन शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 14 नवम्बर, 2026 दिन शनिवार को निम्नवत किया जायेगा। 03141 कोलकाता-गोरखपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 13 नवम्बर, 2026 दिन शुक्रवार को कोलकाता से 15.40 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 16.32 बजे, बैण्डेल से 17.00 बजे, बर्द्धमान से 18.17 बजे, दुर्गापुर से 19.20 बजे, आसनसोल से 20.10 बजे, चित्तरंजन से 20.47 बजे, मधुपुर से…

Read More

गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन हावड़ा से 11, 13 एवं 14 नवम्बर, 2026 को

गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 03037/03038 हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन हावड़ा से 11, 13 एवं 14 नवम्बर, 2026 को तथा गोरखपुर से 12, 14 एवं 15 नवम्बर, 2026 को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 03037 हावड़ा-गोरखपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 11, 13 एवं 14 नवम्बर, 2026 को हावड़ा से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बैण्डेल से 01.00 बजे, बर्द्धमान से 01.52 बजे, दुर्गापुर से 03.03 बजे, आसनसोल से 03.36 बजे, चित्तरंजन…

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे में ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह‘ के अंतर्गत ‘जल संरक्षण अभियान‘ आयोजित

गोरखपुर, 03 नवम्बर, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे में 01 से 07 नवम्बर, 2026 तक ‘मिशन लाइफ‘ पहल के अंतर्गत ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह‘ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री तुषार कान्त पाण्डेय के नेतृत्व में प्रमुख मुख्य इंजीनियर कार्यालय, गोरखपुर में 03 नवम्बर, 2026 को विशेष ‘जल संरक्षण अभियान‘ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण एवं दैनिक…

Read More

जिलाधिकारी ने धान खरीद की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक

प्रयागराज 03 नवंबर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में धान खरीद की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डिप्टी आरएमओ के द्वारा बताया कि 01 नवम्बर से धान खरीद का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद में धान खरीद के लिए छः एजेंसियों के द्वारा कुल 186 क्रय केन्द्रों पर 2,80,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीद करने वाली एजेंसियों में खाद्यय विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू, नेफेड,…

Read More

भ्रातृप्रेम का प्रत्यक्ष विग्रह है भरतकूप का जल – आचार्य

स्वरूपनगर l काली मठिया के महाकालेश्वर मन्दिर में आयोजित श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर आचार्य अभिषेक शुक्ल जी ने कहा कि परिश्रमपूर्वक विविध तीर्थों से संगृहीत जल को व्यर्थ में कहीं पर गिरा देने की अपेक्षा त्रिकालज्ञ एवं परमतपस्वी महर्षि अत्रि की दिव्यदृष्टि में अनादिकाल से सिद्धिदायक स्थल में सुरक्षित कराके भ्रातृवर भरत के द्वारा विश्व के प्राणियों का महान् उपकार किया गया है,भरतकूप का जल श्रीरामजी के अनुपम भ्रातृप्रेम का प्रत्यक्ष विग्रह है,जो आज भी प्राणिमात्र के कल्याणार्थ सुलभ है तथा प्राणियों में भ्रातृभाव को सतत जागरित करता…

Read More

पेशी से बच रहे दो वारंटियों पर रेल बाजार पुलिस का शिकंजा

कानपुर । शहर में पुराने मुकदमों में अदालत की पेशी से बच रहे दो वारंटियों पर रेल बाजार पुलिस ने शिकंजा कसते हुए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से दबोचा। दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें शाम 4:15 बजे न्यायालय मे पेशकर विधिक कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह ने बताया कि, रेल बाजार पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने…

Read More

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ से तीन नाबालिग बच्चों को मिला सुरक्षित संरक्षण

कानपुर-रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में जनवरी से अक्टूबर 2026 तक कुल 573 बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है इनमें अक्टूबर 2026 के दौरान रेस्क्यू किए गए 49 बच्चे भी शामिल हैं इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, रेलगाड़ियों एवं रेलवे परिसर में देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा उचित देखभाल…

Read More