ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ से तीन नाबालिग बच्चों को मिला सुरक्षित संरक्षण

कानपुर-रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में जनवरी से अक्टूबर 2026 तक कुल 573 बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है इनमें अक्टूबर 2026 के दौरान रेस्क्यू किए गए 49 बच्चे भी शामिल हैं इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, रेलगाड़ियों एवं रेलवे परिसर में देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन कानपुर के सुपुर्द किया गया।श इसी क्रम में दिनांक 02 नवंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12397 के कोच संख्या S-1 में तीन नाबालिग बच्चे यात्रा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर सेंट्रल की टीम सक्रिय हुई सहायक उपनिरीक्षक कपिल देव, सहायक उपनिरीक्षक बलबीर सिंह एवं महिला कांस्टेबल मोनिका ने रात्रि लगभग 23:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुचने पर उक्त ट्रेन के कोच S-1 को अटेंड किया जांच के दौरान तीनों बच्चे कोच की गैलरी में बैठे मिले आवश्यक पहचान एवं फोटो से मिलान के बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने उन्हें ट्रेन से सुरक्षित उतारा इसके बाद बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पोस्ट पर लाकर महिला सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रखा गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन कानपुर को सूचना दी गई सूचना मिलने पर रेलवे चाइल्ड लाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर पहुंचे पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे अपने घर से दिल्ली जा रहे थे आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को स्वस्थ अवस्था में चाइल्ड लाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उनकी उचित देखभाल एवं आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके रेलवे सुरक्षा बल की इस सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से तीनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित संरक्षण उपलब्ध कराया जा सका रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान यदि कोई बच्चा अकेला, असहाय अथवा किसी परेशानी में दिखाई दे, तो तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें, ताकि समय रहते उसे आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

Related posts

Leave a Comment