प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज दो अहम और दूरगामी फैसले लिए गए जिनका सीधा असर देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों और छोटे उद्यमियों पर पड़ेगा। एक ओर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे की सुरक्षा देने वाली अटल पेंशन योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है वहीं दूसरी ओर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सस्ती पूंजी उपलब्ध कराने के लिए स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया को 5000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता मंजूर की गई…
Read MoreCategory: देश
लालच की महामारी फैल चुकी है, ‘शहरी सड़न’ को ‘न्यू नॉर्मल’ मान लिया गया है: Rahul Gandhi
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर बुधवार को दावा किया कि देश में लालच की महामारी फैल चुकी है और समाज मर रहा है क्योंकि ‘‘शहरी सड़न’’ को “न्यू नॉर्मल (अब सामान्य बात)” मान लिया गया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पत्रकार का वीडियो का साझा किया जिसमें दिल्ली के किराड़ी इलाके में में कई घरों के सामने पानी और कचरा जमा होने का उल्लेख किया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘हर आम भारतीय की जिदगी आज…
Read More‘संतों का अपमान’ बना सियासी मुद्दा, Shankaracharya मामले पर Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा
प्रयागराज प्रशासन द्वारा कथित तौर पर चल रहे माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को संगम में स्नान करने से रोकने के विवाद के बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए उस पर सनातन धर्म की परंपराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और अन्य संत गौरव का विषय हैं और प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान भक्तों का उनसे मिलने और उनका…
Read Moreसमृद्ध तमिलनाडु के लिए मजबूत राजग आवश्यक : Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि टी.टी.वी. दिनाकरन के नेतृत्व वाली एएमएमके की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन और मजबूत हुआ है। शाह ने कहा कि तमिलनाडु के लोग आगामी विधानसभा चुनावों में राजग को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं ताकि राज्य को विकास और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। तमिलनाडु के बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनावों से पहले, एएमएमके ने अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए राजग में…
Read Moreराजनीति भोग नहीं, त्याग है…BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन का पहला धुआंधार भाषण
नितिन नबीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया और पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की, क्योंकि पार्टी देश की राजनीति पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने संगठनात्मक चुनावों के परिणाम घोषित किए और 45 वर्षीय नबीन को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा। वे पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Read MoreDelhi-NCR को प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, सुधरे Air Quality Index
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद जीआरएपी-4 प्रतिबंधों को रद्द करने की घोषणा की। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को 378 दर्ज किया गया, जो ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में आता है। सोमवार को एक्यूआई 410 और रविवार को 440 था। शनिवार, 17 जनवरी को वायु गुणवत्ता के “गंभीर” श्रेणी में पहुंचने के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में जीआरएपी-4 के तहत सख्त प्रतिबंध लागू किए गए। केंद्रीय एजेंसी के एक बयान में कहा गया है कि…
Read Moreवन स्टेशन वन प्रोडक्ट: भारतीय रेलवे के माध्यम से क्षेत्रीय पहचान का उत्सव मनाना
ओएसओपी का विस्तार 2,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों तक हुआ, जिससे 1.32 लाख कारीगरों को सशक्त बनाया गया और लाखों यात्रियों तक सीधी बाजार पहुंच के माध्यम से भारत की पारंपरिक शिल्पकलाओं को पुनर्जीवित किया गया भारतीय रेलवे की ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ (ओएसओपी) योजना स्थानीय शिल्प कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभरी है। यह पूरे देश में जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है। इस पहल का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को भारत की समृद्ध क्षेत्रीय विविधता के जीवंत प्रदर्शन केंद्रों…
Read Moreझाँसी मंडल के सिथौली-ग्वालियर-बिरलानगर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली हुई कमीशन
यात्रियों को मिलेगा अधिक सुरक्षित व समयबद्ध रेल संचालन का लाभ महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री सतेंद्र कुमार एवं झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में एवं मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (प्रोजेक्ट-।।) श्री भोलेन्द्र सिंह एवं समस्त मुख्यालय की टीम के सक्रिय सहयोग से उत्तर मध्य रेलवे के रेल संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सिथौली-ग्वालियर-बिरलानगर खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली का…
Read Moreकई परियोजनाओं का उद्घाटन और दो जनसभाएं, चुनाव से पहले पीएम मोदी का मिशन बंगाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल और असम का दौरा करेंगे, जहां वे कई ट्रेन और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, साथ ही असम में आयोजित होने वाले एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “बागुरुम्बा द्वौ 2026” में भी भाग लेंगे। मोदी 17 जनवरी की दोपहर को मालदा का दौरा करेंगे और मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (कामाख्या) को हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली…
Read Moreपीठासीन अधिकारी लोगों की आवाज के अंतिम संरक्षक होते हैं: Radhakrishnan
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि विचारों की विविधता के बीच शालीनता और गरिमा के साथ बहस, संवाद और चर्चा को सुगम बनाना विश्वभर की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों की साझा और प्राथमिक जिम्मेदारी है। राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन के इतर यहां उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक संविधान सदन (पुराना संसद भवन) साढ़े सात दशकों से अधिक समय से भारत के जीवंत और समृद्ध संसदीय लोकतंत्र का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि…
Read More