यात्रियों की सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अतिरिक्त सीट/बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04135/04136 सूबेदारगंज-यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन की संरचना में स्थाई रूप से बढ़ोतरी की जा रही है। इस ट्रेन में 1 अतिरिक्त प्रथम सह तृतीय वातानुकूलित कोच स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है, जिससे ट्रेन की कुल डिब्बों की संख्या 19 से बढ़कर 20 कोच हो जाएगी। प्रभावी तिथि विवरण: • गाड़ी सं. 04135 (सूबेदारगंज – यशवंतपुर स्पेशल): सूबेदारगंज से दिनांक 18.09.2026 से 04.12.2026 तक संशोधित संरचना के…
Read MoreCategory: प्रयागराज
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों हेतु ब्लॉक: कई ट्रेनें आंशिक निरस्त और परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स संरचना के निर्माण कार्य हेतु प्लेटफॉर्म-2 एवं 3 पर पूर्ण ब्लॉक तथा प्लेटफॉर्म-1 और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 16 सितम्बर 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक (कुल 27 दिन) प्रभावी रहेगा। इसके परिणामस्वरूप उत्तर मध्य रेलवे से गुजरने/प्रारंभ होने वाली निम्नलिखित रेल सेवाएँ प्रभावित होंगी: 1. आंशिक निरस्त/संशोधित प्रारंभिक स्टेशन वाली ट्रेनें (Short Terमिनट ation / Short Origination) • गाड़ी सं. 64701 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – लखनऊ): 16.09.2026 से 12.10.2026 तक कानपुर सेंट्रल पर ही समाप्त होगी…
Read Moreपटरियों पर ज़ायकेदार सफर: उत्तर मध्य रेलवे ने बदली ट्रेन यात्रा की तस्वीर
ट्रेन की खिड़की से बाहर बदलते नज़ारे और साथ में स्वादिष्ट व्यंजन—भारतीय रेल की यात्रा को अधिक जायकेदार बनाता है। इस अनुभव को और भी खुशनुमा बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) ने अपनी खान-पान सेवाओं में उल्लेखनीय परिवर्तन किया है। • स्वादिष्ट विकल्प: उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों के स्वाद का ध्यान रखते हुए प्रोप्राइटरी आर्टिकल डिपो’ आइटम ब्रांडेड, पैक्ड और खाने-पीने के लिए तैयार ऐसे खाद्य और पेय पदार्थ होते हैं, जो ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बेचे जाते हैं। ऐसी वस्तुओं के लिए 99 राष्ट्रीय व…
Read Moreरेलवे सुरक्षा बल ने 15 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा
प्रयागराज मंडल के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 15 वर्षीय बच्चे को ट्रेन से सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन प्रयागराज को सुपुर्द किया। दिनांक 13.09.2026 को मंडल कंट्रोल प्रयागराज को हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 13697 दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के कोच संख्या D-8 में एक बच्चा गुमशुम अवस्था मे बैठा है। सूचना पर रैक सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार गौड़ को तत्काल अवगत कराया गया। गाड़ी के सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर…
Read Moreयात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज – शकूरबस्ती विशेष ट्रेन की विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्धता
आगामी त्योहारी एवं अन्य अवसरों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित विशेष ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा हो, इसके लिए आरक्षण प्रणाली में उपलब्ध बर्थ/सीटों की स्थिति प्रदर्शित की जा रही है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज–शकूरबस्ती विशेष ट्रेन में 15 सितम्बर से 22 सितम्बर 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर सभी प्रमुख श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 15 सितम्बर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (1A-AC)…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ एवं क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन 14 सितंबर, हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्यक रेलवे मुख्या्लय में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में उत्तर मध्यह रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री नरेश पाल सिंह ने अपने हिंदी दिवस संदेश में कहा कि हिंदी दिवस हम सबके…
Read Moreनियमित अभ्यास और निरंतर पढ़ाई से मिलती है सफलता-गुरु प्रसाद मौर्य
प्रयागराज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के मौजा मलाक बलऊ के अंतर्गत शिवलाल के पूरा गांव निवासी किसान गिरीश पटेल की पुत्री सविता पटेल का चयन कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर चयन होने की खबर सुनकर फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य गिरीश पटेल के घर पहुंच कर सविता पटेल को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और निरंतर पढ़ाई से बच्चों को अवश्य सफलता मिलती है। माता-पिता को भी अपने बच्चों की निरंतर देखभाल करनी चाहिए और चाहे लड़का हो लड़की सबको…
Read Moreपति की दीर्घायु के लिए समया माता मंदिर में सुहागिनों ने किया पूजन
हरितालिका तीज के पावन अवसर पर कटघर स्थित समया माता मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर माता रानी का विधिवत पूजन किया और अपने पति की दीर्घायु,सुख-समृद्धि तथा परिवार की.खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में सुहागिनों की भीड़ रही। महिलाओं ने माता रानी को श्रृंगार सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा और आरती की। मान्यता है कि समया माता के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना से मनोकामनाएं पूर्ण होती…
Read Moreहिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जनता का हृदय जीतना होगा– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
‘सर्जनपीठ’ का अन्तरराष्ट्रीय आन्तर्जालिक आयोजन —————————————————— प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज के तत्त्वावधान मे हिन्दी-दिवस के अवसर पर ‘सारस्वत सदन-सभागार’, अलोपीबाग़, प्रयागराज से एक अन्तरराष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया, जिसमे जर्मनी, फ्रांस तथा भारत के साहित्यकारोँ, शिक्षक-शिक्षिकाओँ, कवि-कवयित्रियोँ आदिक की सहभागिता रही। बर्लिन इण्टरनेशनल युनिवर्सिटी ऑव़ अप्लाइड साइंसेस, जर्मनी मे एसोसिएट हिन्दी चैसिले कारलोटे ने कहा– हिन्दी को इण्डिया का नेशनल लैंग्वेज़ बनाने मे पोलिटिकल प्रॉब्लेम बहुत है; फिर भी हमे इसकी चिन्ता नहीँ करनी है। हम सबको युनाइटेड होकर इसके लिए काम करना होगा। पी० सी० एल० रिसर्च…
Read Moreमुख्य टिकट निरीक्षक की सतर्कता एवं रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बिछड़े तीन बच्चे अपनी मां से मिले
नॉन स्टॉप ट्रेन को रोक कर बच्चों को परिवार से मिलाया प्रयागराज। रेल यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा के प्रति प्रयागराज मंडल के रेलकर्मियों की सजगता का एक और उदाहरण सामने आया है। दिनांक 13 सितंबर, 2026 को रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से अपने माता-पिता से बिछड़े तीन बच्चों को सुरक्षित उनकी मां के सुपुर्द किया गया। एक परिवार अपने तीन बच्चों के साथ गाड़ी संख्या 12321 मुंबई मेल से डीडीयू से मुंबई की यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान डीडीयू स्टेशन पर बच्चे गलती से अपने…
Read More