केंद्रीय बजट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की प्रेस वार्ता

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026=2027 पर प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है जिसमें सुविधा के स्थान पर निर्णय शब्द आडंबर के स्थान पर सुधार तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन कल्याण को प्रधानता दी गई है।आत्मनिर्भरता को ध्रुव तारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों राजकोषीय संयम और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों तक…

Read More

न्यायिक कार्य करने के दौरान अधिवक्ताओं का सहयोग अनुकरणीय: न्यायमूर्ति

न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर बार एसोसिएशन ने दी विदाई प्रयागराज। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। अंतिम कार्यदिवस पर आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को विदाई दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और कुबेर का पौधा भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के सदस्यों का…

Read More

प्रयागराज मंडल में जनवरी , 2026 में 63 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे, से दिनांक 30.01.2026 को 63 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए । इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से श्री अवनीश तिवारी, लोको पायलट/कानपुर ; श्री दिनेश कुमार, लोको पायलट/प्रयागराज ; श्री राज कुमार यादव लोको पायलट/कानपुर ; श्री रमा शंकर सिंह , लोको पायलट /कानपुर ; श्री सुदेश कुमार, लोको पायलट/कानपुर; श्री विनोद द्विवेदी, लोको पायलट/कानपुर ; श्री राजू टेकनीशियन II/ प्रयागराज ; श्रीमती पूनम श्रीवास्तव , टेलीकॉम कम वीसीओ सुपरिंटेंडेंट / प्रयागराज ; श्री योगेन्द्र कुमार मुख्य वाणिज्य निरीक्षक /अलीगढ को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शहीद दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में ‘शहीद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रेलवे बोर्ड और गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में ठीक प्रातः 11:00 बजे सायरन बजते ही मुख्यालय परिसर में सभी कार्य रोक दिए गए और…

Read More

शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई

आज दिनांक 30 जनवरी, 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर सिविल डिफेंस द्वारा विभिन्न स्थलों पर सायरन ध्वनित किया गया जिसके उपरांत उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई,प्रतिवर्ष की भांति शहीद दिवस के अवसर पर सिविल डिफेंस प्रयागराज द्वारा माननीय उच्च न्यायालय परिसर इलाहाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर, एमएनआईटी तेलियरगंज, चतुर्थ वाहिनी पीएसी ,धूमनगंज, रेलवे स्टेशन रामबाग ,विद्युत वितरण केंद्र सिविल लाइन तथा नैनी क्षेत्र में प्रातः 10:59 बजे 1 मिनट के लिए सायरन ध्वनित किया गया इसके उपरांत विभिन्न स्थलों पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रपिता को…

Read More

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के 38 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

सभी अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट नियमित रूप से पटलों का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराए प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश प्रयागराज 30 जनवरी जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को प्रातः 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी कक्षों में उपस्थिती पंजिका का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के समय अनुपस्थित विभिन्न अनुभाग के 38 पटल सहायकों एवं कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा स्पष्टीकरण…

Read More

प्रेरक नेतृत्व की मिसाल बना 1 यूपी नेवल एनसीसी, गणतंत्र दिवस पर दिखी संगठित शक्ति

अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व का जीवंत प्रदर्शन — प्रयागराज। राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन की भावना को सजीव रूप देते हुए ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। यह संस्थान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के अंतर्गत 1 यूपी नेवल एनसीसी यूनिट से आच्छादित है, जो युवाओं में राष्ट्र सेवा, नेतृत्व और अनुशासन के संस्कार रोपित करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इस पावन अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. उदय प्रताप सिंह द्वारा…

Read More

मंडल रेल प्रबंधक ने किया कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण

आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल श्री रजनीश अग्रवाल ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 1 से लेकर स्टेशन सिटी साइड तक का जायजा लिया तथा स्टेशन री डेवलपमेंट के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने कानपुर में आगामी दिनों में विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय…

Read More

प्रयागराज छिवकी एवं प्रयागराज जंक्शन पर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान

प्रयागराज मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक महोदय के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक /कोचिंग, श्री हरिमोहन के निर्देशन में टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। दिनांक 28.01.2026 को में सहायक वाणिज्य प्रबन्धक (फ्रेट) , श्री कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में प्रयागराज छिवकी एवं प्रयागराज जंक्शन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस चेकिंग अभियान में इस अभियान में मुख्य टिकट…

Read More

प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क की स्थापना हेतु अनुबंध

10 स्टेशनों पर कुल 124 मोबाइल चार्जिंग कियोस्क मशीनों की होगी स्थापना मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, सुबेदारगंज, फतेहपुर, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क (डिजिटल/बैकलिट विज्ञापनों सहित) की आपूर्ति, स्थापना, संचालन एवं अनुरक्षण हेतु 05 वर्षों की अवधि के लिए अनुबंध…

Read More