प्रयागराज जंक्शन से दादरी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन का अब गोविंदपुरी स्टेशन की जगह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव रहेगा। 17 मई की रात से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। खास बात यह है कि प्रयागराज से इसकी रवानगी अब रात 8.00 बजे की जगह रात 9.00 बजे होगी।वर्तमान समय 02417 प्रयागराज-दादरी एवं 02418 दादरी-प्रयागराज का गोविंदपुरी स्टेशन पर ही ठहराव है। एक जून से रेलवे प्रशासन इस ट्रेन का दोनों ओर से गोविंदपुरी में ठहराव करने जा रहा है। प्रयागराज से रात 9.00 बजे चलकर ट्रेन भरवारी,…
Read MoreCategory: प्रयागराज
17 मई से शुरू होगी भीषण गर्मी, 46 तक पहुंचेगा पारा, आंधी तूफान के बाद भी राहत नहीं
तेज आंधी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हवाओं की रफ्तार मंद पड़ते ही चिलचिलाती धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इससे दोपहर तक लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया।मौसम विशेषज्ञ डॉ. शैलेष राय के अनुसार आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी। छह दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी और उमस हावी रहेगी। आमतौर पर ऐसा मौसम जून में देखने को मिलता है। इस बार पश्चिम के कुछ इलाकों में बारिश होने की वजह से उमस भरे मौसम…
Read Moreपीएम मोदी की अपील पर महापौर ने छोड़ी कार, पार्षदों संग साइकिल से पहुंचे नगर निगम दफ्तर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने अनोखी पहल शुरू की है। शुक्रवार को वह सरकारी वाहन से नहीं साइकिल चलाकर अपने निवास कीडगंज से सिविल लाइंस स्थित नगर निगम के दफ्तर पहुंचे। उनके पीछे उनके कुछ पार्षद और सुरक्षाकर्मी भी साइकिल चलाते हुए साथ चल रहे थे। महापौर ने जनता से भी स्वदेशी अपनाने की अपील की है, ताकि देश आगे बढ़े।गणेश केसरवानी ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान का मुख्य मकसद जनता को पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत के प्रति जागरूक…
Read Moreगंगा में बिरयानी के अवशेष फेंकने के मामले में हाईकोर्ट ने आठ आरोपियों को दी जमानत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में नाव पर रोजा इफ्तार करने के दौरान बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के मामले में आठ आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है।इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। छह लोगों को अभी जमानत नहीं मिली है। जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला ने पांच और जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच ने तीन आरोपियों की अलग-अलग याचिकाओं पर जमानत दी है। आरोपियों द्वारा एफिडेविट में माफी मांगे जाने के आधार पर कोर्ट ने राहत दी है। जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला की…
Read Moreरेल रोबोकॉप “एएससी अर्जुन” ने एआई-संचालित एफआरएस के माध्यम से पहली बार आदतन अपराधियों को पकड़ा
2 फरवरी, 2026 की रात लगभग 8:10 बजे, विशाखापत्तनम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर निगरानी और गश्त कर रहे रोबोकॉप “एएससी अर्जुन” ने स्टेशन पर संदिग्ध की उपस्थिति के बारे में आरपीएफ सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष (विशाखापत्तनम) को सतर्क किया। यह सतर्कता पहले से लोड किए गए अपराधियों के फोटो/डेटाबेस का विश्लेषण (स्कैन और तुलना सुविधा) करके की गई। इससे आरपीएफ को दो आदतन अपराधियों, हडापा शिवा और जी. भंगारू को पकड़ने में मदद मिली, जिनके खिलाफ पूर्व मे क्रमशः 50 और 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह उपलब्धि रेल…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे का संरक्षा की दिशा में नया अध्याय: ‘कवच’ के लिए अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी ट्रेनिंग का शुभारंभ
रेल संरक्षा और आधुनिकीकरण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उत्तर मध्य रेलवे ने ‘कवच’ इकोसिस्टम के लिए अग्रणी वर्चुअल रियलिटी (VR) आधारित लोको पायलट प्रशिक्षण प्रणाली के कार्यान्वयन की घोषणा की है। इस अत्याधुनिक सिम्युलेटर को कानपुर स्थित बहु-विषय मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान (MDDTI) में तैनात किया गया है। यह पहली बार है जब उत्तर मध्य रेलवे ने अपने क्रू को अगली पीढ़ी के संरक्षा प्रोटोकॉल के लिए तैयार करने हेतु इमर्सिव वीआर तकनीक को अपनाया है। भारतीय रेलवे द्वारा स्वदेशी रूप से…
Read Moreडायट प्रयागराज में स्मार्ट क्लास तथा आईसीटी आधारित प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन।
समग्र शिक्षा एवं पी एम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों में स्थापित कराए जा रहे स्मार्ट क्लासेज, ICT लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी पर आधारित उच्च प्राथमिक/ कंपोजिट उच्च प्राथमिक तथा KGBV विद्यालयों के 1566 शिक्षक/ शिक्षिकाओं के प्रथम बैच के दो दिवसीय प्रशिक्षण आज डायट में प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इसके अंतर्गत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विभिन्न उपकरणों पर प्रशिक्षण दिया गया।इंफ्रास्ट्रक्चर में डिजिटल पैनल का संचालन, USB डिवाइस के उपयोग, लैपटॉप / मोबाइल से स्मार्ट बोर्ड को जोड़ना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल का उपयोग, दीक्षा प्लेटफॉर्म का परिचय,…
Read Moreमुख्य न्यायमूर्ति ने नव विकसित डिजिटल पोर्टल और ई-प्रणालियों का उद्घाटन किया
प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली ने उच्च न्यायालय के सभागार/समिति कक्ष में कई नव विकसित डिजिटल पोर्टलों और ई-प्रणालियों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक समिति, कम्प्यूटरीकरण समिति, पुस्तकालय समिति के माननीय सदस्य माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश चन्द्र त्रिपाठी, माननीय न्यायमूर्ति श्री अरिंदम सिन्हा, माननीय न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन, माननीय न्यायमूर्ति श्री सिद्धार्थ वर्मा, माननीय न्यायमूर्ति श्री सौमित्र दयाल सिंह, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव मिश्रा, माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज भाटिया, माननीय न्यायमूर्ति श्री राज बीर सिंह, माननीय न्यायमूर्ति श्री विकास बुधवार, माननीय…
Read Moreखाद्य प्रसंस्करण विभाग, द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी
खाद्य प्रसंस्करण विभाग, प्रयागराज द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी जिसके अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी0एम0एफ0एम0ई0) संचालित है, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत सूक्ष्म खाद्य उद्योग को लाभान्वित कर कुशल और अकुशल रोजगार उत्पन्न करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना में एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) (अमरूद उद्योग) की स्थापना एवं पूर्व से स्थापित अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ पात्र होगी। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम न हो, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 08 हो,…
Read Moreजनपद प्रयागराज में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती।
विभिन्न विद्यालयों में होगी भर्ती। किसी भी विद्यालय के बच्चे किसी भी विद्यालय में आ सकते हैं। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों में तिथिवार लगेगा शिविर। विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज श्री पी एन सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में प्रयागराज जिले में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया हैं । (1) सीताराम सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज फूलपुर प्रयागराज में 12 तथा…
Read More