अवन्तिका कालोनी में सड़क धंसने से भवनों को खतरा, लोगों का जीवन संकटग्रस्त

नैनी, प्रयागराज। अवन्तिका कालोनी (एडीए) नैनी के विश्व बैंक कालोनी में सड़क धंसने से आसपास के भवनों पर संकट उत्पन्न हो गया है। पास पड़ोस के लोगों के अनुसार लगभग एक महीने से सड़क धंसने से अगल बगल के भवनों पर खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों ने बताया कि इसकी जानकारी नगर निगम को दीं जा चुकी है परन्तु कुछ अधिकारियों द्वारा मलवा डलवा कर गढ्ढे को भर दिया गया था, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हुआ और अब पूरी सड़क ही धस गई। बताया जाता है कि सड़क के नीचे…

Read More

डायट प्रयागराज में ‘दक्ष’ मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों हेतु ‘दक्ष’ मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत समूह कार्य एवं प्रस्तुतीकरण गतिविधि का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाचार्यों में विद्यालय की वास्तविक समस्याओं की पहचान, उनके कारणों का विश्लेषण तथा प्रभावी समाधान एवं कार्ययोजना विकसित करने की क्षमता का संवर्धन करना रहा।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स श्री वीरभद्र प्रताप एवं श्री मोहम्मद रफी के मार्गदर्शन में प्रधानाचार्यों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर विद्यालय स्तर पर अनुभव की जाने वाली प्रमुख एवं…

Read More

महाराष्ट्र में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए पहला स्टील ब्रिज लॉन्च किया गया

जटिल स्टील स्ट्रक्चर बनाने में भारत की बढ़ती क्षमता का प्रदर्शन पोस्ट किया गया: 28 सितंबर 2026, दोपहर 3:03 बजे, PIB मुंबई द्वारा मुंबई, 28 सितंबर 2026 मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में दिवे-अंजुर गांव में NH-3 (नासिक हाईवे) के ऊपर 1,405 MT वज़न वाला 100 मीटर लंबा स्टील ब्रिज लॉन्च किया गया है। यह महाराष्ट्र में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए पूरा किया गया पहला स्टील ब्रिज है। इस ब्रिज की एक खास बात यह है कि इसे लॉन्चिंग वाली जगह…

Read More

राजभाषा के उत्कृष्ट प्रयोग एवं प्रगति के लिए प्रयागराज मंडल को मिला विशेष पुरस्कार

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज को राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वर्ष 2025-26 का विशेष पुरस्कार एवं चल वैजयंती प्रदान की गई। यह पुरस्कार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-1), प्रयागराज द्वारा प्रदान किया गया। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों एवं स्वायत्त निकायों में संघ सरकार की राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन, हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों (नराकास) का गठन किया…

Read More

पाँच दिवसीय “दीक्षारम्भ cum Orientation Programme” का हुआ समापन

प्रयागराज, 28 सितम्बर 2026। सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के विधि विभाग एवं Legal Aid & Services Clinic के संयुक्त तत्वावधान में नवप्रवेशित एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर, शैक्षणिक सत्र 2026–27 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय “दीक्षारम्भ cum Orientation Programme” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। पाँच दिनों तक चले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विधिक शिक्षा की प्रकृति, अध्ययन-पद्धति, संस्थागत सुविधाओं, व्यावसायिक अवसरों तथा विधि विद्यार्थियों के सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के प्रथम चार दिनों में दिल्ली विश्वविद्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों…

Read More

राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज। हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत दिनांक 28.09.2026 को भा.वा.अ.शि.प.- पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र, प्रयागराज एवं भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में “जीवन और विज्ञान की हिन्दी” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान तकनीकी एवं दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित आमंत्रित वक्ताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। केन्द्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जनजीवन एवं विज्ञान में हिन्दी के समावेश पर चर्चा किया…

Read More

यू पी आई के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली

व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में आज व्यापारियों ने थाली बजाकर यू पी आई का जमकर विरोध किया इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन के बीच शहीद स्थल चौक नीम के नीचे बोलते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा यू पी आई के लेनदेन में जो टैक्स लगाया है उससे सिर्फ व्यापारी ही नहीं अपितु आम नागरिक आक्रोशित है क्योंकि इससे मंहगाई बढे़गी, विजय गुप्ता ने कहा कि आनलाइन व्यापार के कारण व्यापारी पहले से ही टूट चुका है और अब यू…

Read More

दक्ष मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए दक्ष मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज श्री आर्यन विश्वकर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मंडल द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री आर्यन विश्वकर्मा ने प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए क्षमता संवर्धन, नेतृत्व विकास तथा आध्यात्मिक दृष्टिकोण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक प्रधानाचार्य का दायित्व केवल विद्यालय के…

Read More

संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की हताशा: महापौर

देश की संवैधानिक संस्थाओं से कांग्रेस को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा है कि लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। जनादेश का अनादर करना और चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर झूठे आरोप मढ़ना कांग्रेस की पुरानी…

Read More

त्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय

यात्रियों को सुविधा एवं अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने हेतु उत्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है – 1. गाड़ी संख्या 04133/04134 कानपुर सेंट्रल – एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु – कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन • वर्तमान कोच क्षमता: 23 आईसीएफ कोच। • बढाया गया कोच: 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच। • गाड़ी संख्या 04133 (कानपुर सेंट्रल – एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु): दिनांक 20.09.2026 को कानपुर सेंट्रल से (1 फेरे के लिए)। • गाड़ी संख्या 04134 (एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु…

Read More