सुगम्यता से आत्मनिर्भरता तक – उत्तर मध्य रेलवे की दिव्यांगजन सशक्तिकरण यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का अनावरण

“अवसर जब सीमाओं से आगे बढ़कर क्षमताओं को पहचानता है, तो आत्मनिर्भरता की राह खुलती है।” इसी विचार को केंद्र में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “सुगम्यता से आत्मनिर्भरता तक – उत्तर मध्य रेलवे की दिव्यांगजन सशक्तिकरण यात्रा” का उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, नरेश पाल सिंह ने अनावरण किया। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण उत्तर मध्य रेलवे के जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री केवल सुविधाओं और आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण…

Read More

तेजवृष्टि के बाद जलनिकासी तेज, मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र जलनिकासी के दिए निर्देश

प्रयागराज 19 अगस्त जनपद प्रयागराज में तेजवृष्टि के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव के निदान हेतु मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नगर आयुक्त श्री साई तेजा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन, संगम पेट्रोल पंप एवं आसपास के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलनिकासी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अतिरिक्त पंप लगाकर जलनिकासी में और तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में जनपद में 43 पंपों, जिनकी कुल पंपिंग क्षमता 132.50 एमएलडी है, के माध्यम से जलनिकासी का कार्य तेजी से संचालित किया…

Read More

बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति का संगीत कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज| बुधवार दिनांक 19 अगस्त 2026 को बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति प्रयागराज के संगीत प्रकोष्ठ की अव्यवसायिक संगीत प्रेमियों का संगीत कार्यक्रम सनशाइन हाइट्स, लोहिया मार्ग, सिविल लाइन्स में आयोजित किया गया| जिसमें प्रतिभागियों ने साथ एक से बढ़कर एक गानों की श्रृंखला प्रस्तुत की | शरद शान्ग्लू ने वो जब याद आये बहुत याद आये, प्रीता वाजपेयी नाग्माओं शेर की सौगात, शैलेन्द्र श्रीवास्तव कभी कभी मेरे दिल में, आनंद श्रीवास्तव ओ शाम कुछ अजीब थी, पियूष खरे गम की अँधेरी रात में, फरहाना सिद्दीकी आधा है चन्द्रमा रात…

Read More

नागपंचमी पर नागवासुकी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी पर्व के अवसर पर दारागंज स्थित प्रसिद्ध नागवासुकी मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर नागवासुकी भगवान की पूजा-अर्चना की और दूध व लावा चढ़ाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मंदिर परिसर में मौजूद रही। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को शालीनता और व्यवस्थित तरीके से दर्शन करा रहे…

Read More

सम्पूर्ण समाधान दिवस में व्यवस्थाओं में सुधार एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

मण्डलायुक्त के निर्देशानुसार अपर आयुक्त (प्रशासन), प्रयागराज मण्डल द्वारा 17 अगस्त 2026 को तहसील करछना, प्रयागराज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर निर्देशित किया गया कि उपस्थित अधिकारियों के नाम, पदनाम, हस्ताक्षर एवं आगमन समय सहित सुव्यवस्थित पंजिका तैयार की जाए। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन संतोषजनक स्पष्टीकरण एवं जिलाधिकारी की अनुमति तक आहरित न किया जाए। शिकायती प्रार्थनापत्रों को रजिस्टर में दर्ज न किए जाने एवं शिकायतकर्ताओं को रिसीविंग न दिए जाने पर…

Read More

क्षेत्रीय अभिलेखागार में तिरंगे पर आधारित प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान का राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् गायन के साथ हुआ समापन हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के अन्तर्गत आज दिनांक 17 अगस्त, 2026 को कार्यालय क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज मे तिरंगे के विकास की कहानी पर आधारित प्रदर्शनी का अयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन सी0एल0 चौरसिया, निदेशक उ0प्र0 राज्य मुक्त विद्यालय परिषद उ0प्र0, अपर शिक्षा निदेशक (पत्राचार शिक्षा) किया गया तथा तिरंगे की भावना को नमन विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व बंदोबस्त अधिकारी श्री दयानन्द सिंह चौहान ने तिरंगे के विकास…

Read More

पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत ने महिला युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक जीता

गोरखपुर, 17 अगस्त, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, नई दिल्ली में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत ने महिला युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक जीता। पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत एवं मध्य रेलवे की सुश्री मृण्मयी देशपांडे की जोड़ी ने तीसरे-चौथे स्थान के लिये हुये…

Read More

समाधान दिवस में कुल 119 शिकायतें सुनवाई के लिए आयें, 06 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

प्रयागराज 17 अगस्त। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में विभागों के द्वारा कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लगाये गये स्टॉलों का…

Read More

नवाबगंज में नवनिर्मित दो आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ भव्य लोकार्पण

नवाबगंज। ग्राम पंचायत नवाबगंज में सोमवार को नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र (प्रथम एवं चतुर्थ भवन) का लोकार्पण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल एवं फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवनों का लोकार्पण किया और आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नए भवन की चाभी सौंपी। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी…

Read More

फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने गंगोली शिवाला में किया रुद्राभिषेक

झूंसी। श्रावण मास के पावन अवसर पर फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने सोमवार को झूंसी स्थित ऐतिहासिक गंगोली शिवाला में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान विद्वान पुरोहितों के मंत्रोच्चार और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। विधायक दीपक पटेल ने दूध, दही, शहद, गंगाजल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर आरती उतारी। उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। विधायक ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की साधना का सर्वोत्तम…

Read More