राजस्व वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा तहसीलों में कार्यों की प्रभावी निगरानी के संबंध में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने राजस्व वादों के निस्तारण को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए नए प्रारूप के अनुसार तहसीलों में प्रपत्र तैयार…

Read More

जिलाधिकारी ने जल जमाव से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां पर साफ सफाई एवं चूना छिड़काव के दिए निर्देश

प्रयागराज 20 अगस्त, 2026 जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा के साथ जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण जल जमाव से प्रभावित हुए जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, सोहबतियाबाग तथा अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति को देखा। अधिकतर क्षेत्रों में जल जमाव समाप्त हो गया है। जिलाधिकारी ने जहां पर जल जमाव हुआ था, वहां पर साफ सफाई कराने के साथ चूना छिड़काव के निर्देश दिए है। साथ ही साथ उन्होंने पंपिंग व्यवस्था एवं जल निकासी के इंतजामों को निरंतर बनाये रखने का…

Read More

डॉ. रमेश कुमार भारती बने सी.एम.पी. के विधिक सहायता केंद्र के संयोजक

नई समिति के साथ विधिक साक्षरता, ग्रामीण विधिक सेवा और सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यक्रमों को मिलेगा विस्तार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र के संयोजक पद पर विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रमेश कुमार भारती को नियुक्त किया गया है। केंद्र की नई समिति में डॉ. गौरव पटेल को सह-संयोजक तथा डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार गौतम, डॉ. तुषार श्रीवास्तव एवं डॉ. अंजलिका को सदस्य बनाया गया है। सदरेपुर गांव के किसान परिवार से आने वाले डॉ. भारती…

Read More

सोशल मीडिया के वीडियो का लिया गया संज्ञान

नवाबगंज: प्रयागराज टू लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवलाल का पूरा गांव के सामने धंस गया था। जिसका वीडियो अपना दल एस क्षेत्रीय मीडिया सचिव प्रयागराज परिक्षेत्र राजेन्द्र सिंह पटेल के द्वारा फेसबुक पर यूपी गवर्नमेंट और डीएम प्रयागराज को टैग करके पोस्ट किया गया था। जिसको संबंधित विभाग ने संज्ञान में लेकर तुरंत धंसी हुई रोड को बनवाया गया। इस कार्य के क्षेत्रीय जनता ने राजेन्द्र सिंह पटेल को आभार एवं धन्यवाद दिया।

Read More

स्पेशल बैक पेपर कराने के संबंध में नोटिस जारी

आज जो छात्र-छात्राएँ बैक की समस्या को लेकर पीएनपी प्रयागराज पहुँचे थे, उन्हें आश्वासन दिया गया था कि आगामी एक सप्ताह के भीतर SCERT लखनऊ एवं सभी संबंधित डायट के प्राचार्यों के साथ बैठक की जाएगी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद आज पुनः आंदोलन किया गया जिससे पीएनपी सचिव द्वारा स्पेशल बैक पेपर कराने के लिए सूचना पोर्टल पर अपलोड किया गया इस बैठक में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे मान्य किया जाएगा। डी.एल.एड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है कि…

Read More

जिलाधिकारी ने विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति, ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी का किया औचक निरीक्षण

प्रयागराज 19 अगस्त। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति, ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीने के साफ पानी के लिए लगाए गए आर॰ओ॰, पानी की सप्लाई के लिए लगाई गई नई टंकियों, छात्रावास के कमरों के निरीक्षण सहित पढ़ाई की गुणवत्ता को जानने हेतु छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रो से परिचय प्राप्त करते हुए भविष्य में क्या बनना चाहते है, के लक्ष्य के बारे में भी चर्चा की। जिलाधिकारी…

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे भारतीय रेल के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी

इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 9,450 करोड़ रुपये है, जिन्‍हें 2030-31 तक पूरा किया जाना है   प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में शामिल हैं: ए. खड़गपुर – भद्रक (रानीताल) चौथी लाइन – 173 किमी (पश्चिम बंगाल और ओडिशा) बी. भद्रक – हरिदासपुर चौथी लाइन – 75 किमी (ओडिशा) सी. गुम्मिडिपुंडी – गुडुर तीसरी और चौथी लाइन – 90…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती आवागमन मांग को ध्यान में रखते हुए निम्न विशेष रेलगाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यह सभी विशेष ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव एवं कोच संरचना अनुसार ही संचालित होंगी। विस्तारित अवधि के दौरान विभिन्न विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त फेरों का विवरण निम्नानुसार है- • कानपुर सेंट्रल-असरवा (01905/01906): गाड़ी सं. 01905 कानपुर सेंट्रल से 07.09.26 से 28.09.26 तक (सोमवार, कुल 04 फेरे) तथा गाड़ी सं. 01906 असरवा से 08.09.26 से 29.09.26 तक (मंगलवार, कुल…

Read More

2100 महिलाओं ने एक साथ कजरी गाकर बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रयागराज की लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा दर्ज कराया नाम प्रयागराज। हरियाली तीज के अवसर पर राजधानी लखनऊ में लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, प्रयागराज की राष्ट्रीय लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा ने 2100 महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से कजरी गायन में सहभागिता कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 16 अगस्त 2026 को श्रीमती पुनिता भटनागर के नेतृत्व में केडी सिंह बाबू स्टेडियम परिसर स्थित अटल बिहारी हॉल में किया गया। कार्यक्रम…

Read More

दिव्यांगजनों के लिए प्रयागराज मंडल में ATVM Facilitator के रूप में कार्य करने का अवसर

प्रयागराज मंडल में 77 दिव्यांगजन यात्री सेवा से जुड़े, अब 91 नए अवसर उपलब्ध* दिव्यांगजनों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा यात्री सेवा से जोड़ने की दिशा में प्रयागराज मंडल द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग), श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में मंडल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रयागराज मंडल में *77 दिव्यांगजन…

Read More