‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका आधारित प्रधानाध्यापक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का चतुर्थ चरण सम्पन्न

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में ‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका पर आधारित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के क्षमता संवर्धन हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ चरण का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 20 से 22 अगस्त 2026 तक किया गया। चतुर्थ चरण में मऊआइमा एवं सैदाबाद विकासखंड के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ. संतोष कुमार राय जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्रभारी श्री पंकज कुमार यादव रहे। वहीं…

Read More

-:खत्म हुआ अय्यामे अजा:-

दो माह और आठ दिनो से चल रही अज़ादारी के अन्तिम दिन चुप ताज़िया व अमारी जुलूस में उमड़ा हुसैनियों का स्याह सैलाब रानीमंडी इमामबाड़ा नकी बेग से सगीर हुसैन सग्गी द्वारा सन 50 में कायम किया गया जुलूस बशीर हुसैन की सरपरस्ती में निकाला गया – : दरियाबाद हवेली से तुराब हैदर की कयादत में निकाला गया अय्यामे अजा का अंतिम अमारी जुलूसः- -: चकिया करबला व दरियाबाद के इमामबाड़ा अरब अली खान पर सम्पन्न हुआ अय्यामे अजा का अंतिम दिन का मातमी जुलूसः-चुप ताजिया जुलूस के साथ नमः…

Read More

जल निकासी एवं वर्षा जलभराव के स्थायी समाधान पर महापौर ने दिया जोर, संपूर्ण प्रयागराज का सर्वे कराने के निर्देश

प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज स्मार्ट सिटी मीटिंग हॉल में महापौर गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में शहर की जल निकासी व्यवस्था, वर्षा जलभराव की समस्या, नाला-नालियों की सफाई, सीवर व्यवस्था एवं एसटीपी से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महापौर गणेश केसरवानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव एवं जल निकासी से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी…

Read More

हरियाली तीज कार्यक्रम पर झूमा प्रयागराज, 100 से अधिक महिलाओं ने किया जमकर धमाल

जय त्रिवेणी जय प्रयाग के बैनर तले होटल स्टार रीजेंसी में सांस्कृतिक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह प्रयागराज। जय त्रिवेणी जय प्रयाग के तत्वावधान में बुधवार को सिविल लाइन्स स्थित होटल स्टार रीजेंसी में हरियाली तीज का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर धमाल किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी पदाधिकारियों के परिचय के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने बड़ी उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिताओं में भाग…

Read More

अनेगी गांव में सागौन की कटान, वन विभाग बना अनजान

मिश्रिख। सीतापुर जिले की मिश्रिख तहसील क्षेत्र के संदना अंतर्गत ग्राम पंचायत अनेगी में बिना परमिट सागौन के 14 पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिनदहाड़े पेड़ों की कटान की गई, लेकिन पुलिस व वन विभाग द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जब इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल से बात की गई तो उन्होंने जांच कर कार्यवाही की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि मीडियाकर्मियों द्वारा पहले भी कई बार सूचनाएं दी जा चुकी हैं, लेकिन…

Read More

कुप्रथाओं के विरुद्ध नारायणा गुरु ने चलाया था आंदोलन- चन्द्रभूषण सिंह यादव

20 अगस्त 1856 को केरल में जन्मे नारायणा गुरु भारत के एक महान संत, दार्शनिक और समाज सुधारक थे उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने जाति-व्यवस्था और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन चलाया। उनका प्रसिद्ध संदेश “मानव समाज के लिए एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर” था। सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने नारायणा गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए…

Read More

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा एवं विशाल भण्डारे की तैयारी की गई समीक्षा

सीतापुर शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में त्यागी बाबा के संरक्षण में आयोजित होने वाली भव्य कावड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में लहरपुर स्थित खेमकरन इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए,…

Read More

इफको रांची द्वारा एक दिवसीय बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का

इफको रांची द्वारा एक दिवसीय बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफको बाजार की सीईओ श्रीमती मधुलिका शुक्ला, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आर.के.एस. राठौर, झारखंड राज्य के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. शशिभूषण समदर्शी, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान के चीफ साइंटिस्ट बी.के. अग्रवाल, क्षेत्र अधिकारी श्री सुशील, श्री सोमन पात्रा सहित लगभग 50 विक्रेता बंधुओं ने भाग लिया। इस दौरान इफको बाजार की सीईओ श्रीमती मधुलिका शुक्ला ने किसानों को सागरिका, नेचुरल पोटाश एवं ह्यूमिक एसिड जैसे जैविक…

Read More

सी एम एल आर वर्कशॉप, झांसी की नई पहल: NSG-6 स्टेशनों पर मॉड्यूलर बायो-टॉयलेट लगाए गए

‘रीयूज़-रिफर्बिश-रीबिल्ड’ मॉडल का प्रभाव रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को साफ़-सुथरी और बेहतर सुविधाएँ देने की कोशिशों के तहत, कोच मिड-लाइफ़ रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप, झांसी ने एक नई इन-हाउस पहल शुरू की है। वर्कशॉप के तकीनीकी स्टाफ़ ने ललितपुर जिले के माताटीला, जीरोन, जखोरा स्टेशनों और दतिया जिले के बसई स्टेशन पर मॉड्यूलर बायो-टॉयलेट बनाए और लगाए हैं; ये सभी एन एस जी -6 कैटेगरी के स्टेशन हैं। इस पहल की मुख्य बात यह है कि इसमें कोच की पीरियोडिक ओवरहॉलिंग के दौरान निकले काम के और दोबारा इस्तेमाल होने लायक पार्ट्स…

Read More

प्रयागराज मण्डल में एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टाल के लिए दिव्यांगजनों को मिलेगी प्राथमिकता

मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, श्री हरिमोहन के निर्देशन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं सामाजिक समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रयागराज मण्डल में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत प्रयागराज मण्डल के 28 स्टेशनों पर 39 OSOP स्टॉल/ट्रॉलियों के माध्यम से अनुमोदित स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जा सकेगी। OSOP स्टॉल/ट्रॉलियों के आवंटन हेतु सभी पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं, लेकिन दिव्यांगजनों को प्राथमिकता प्रदान की…

Read More