‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका आधारित प्रधानाध्यापक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का चतुर्थ चरण सम्पन्न

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में ‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका पर आधारित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के क्षमता संवर्धन हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ चरण का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 20 से 22 अगस्त 2026 तक किया गया। चतुर्थ चरण में मऊआइमा एवं सैदाबाद विकासखंड के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह प्रशिक्षण डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ. संतोष कुमार राय जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्रभारी श्री पंकज कुमार यादव रहे। वहीं डायट के प्रवक्ता एवं संदर्भदाता के रूप में श्री वीरभद्र प्रताप, डॉ. कुलभूषण मौर्य एवं श्री विपिन सिंह द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बाह्य विशेषज्ञों एवं संदर्भदाताओं द्वारा भी विभिन्न शैक्षिक एवं विद्यालय प्रबंधन संबंधी विषयों पर प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को विद्यालय नेतृत्व, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, प्रभावी विद्यालय प्रबंधन एवं ‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

दिनांक 22 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर प्रमाण-पत्र वितरण के साथ ‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका आधारित प्रधानाध्यापक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related posts

Leave a Comment