अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु बलिया-लखनऊ जं.-बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन बलिया से

गोरखपुर, 22 अगस्त, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05133/05134 बलिया-लखनऊ जं.-बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन बलिया से 22 अगस्त, 2026 को किया गया तथा लखनऊ जं. से 23 अगस्त, 2026 को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा। 05133 बलिया-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 22 अगस्त, 2026 को बलिया से 19.30 बजे प्रस्थान कर रसड़ा से 20.07 बजे, मऊ से 20.55 बजे, आज़मगढ़ से 21.50 बजे,…

Read More

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा का निरंतर प्रयास किया जाता है

गोरखपुर, 22 अगस्त, 2026ः रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। 21 अगस्त, 2026 को सहायक सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल छपरा को गाड़ी संख्या-15715 में गांजा होने की प्राप्त सूचना पर गाड़ी के छपरा आगमन पर आन ड्यूटी ट्रेन टिकट परीक्षक द्वारा एक लावारिस बैग सुपुर्द किया गया जिसमें 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ। 21 अगस्त, 2026 को अपराध आसूचना…

Read More

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रयागराज में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के निर्देश के क्रम में शनिवार को मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय तथा ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी के कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। अधिकारियों की देख-रेख में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम का सफल संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रामशंकर पटेल एवं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री शिव कुमार यादव की देख-रेख में किया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा के…

Read More

सामाजिक चेतना जगाने वाले महामानव थे रामस्वरूप वर्मा-चंद्रभूषण सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं अर्जक संघ के संस्थापक महामना रामस्वरूप वर्मा ने अंधश्रद्धा के विरुद्ध सामाजिक चेतना जगाने का अविस्मरणीय कार्य किया है,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि उत्तर भारत में तार्किक और वैज्ञानिक अवधारणा को आमजन में फैलाने का कार्य रामस्वरूप वर्मा ने किया। सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने रामस्वरूप वर्मा को याद करते हुए कहा कि बहुजन…

Read More

जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

रायबरेली, 22 अगस्त 2026। राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि 22 से 24 अगस्त तक आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से राना बेनी माधव बख्श सिंह के जीवन, वीरता और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के साथ-साथ जनपद के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों तथा…

Read More

सेंध लगाकर घर में चोरी, लाखों के जेवरात सहित नगदी पार

लालगंज/रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के पूरे बचन मजरे अंबारा पश्चिम गांव में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सेंध लगाकर लगभग एक लाख रुपये के जेवरात सहित नगदी पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर घर में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे सामान को खंगालते हुए लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए।…

Read More

रायबरेली में पान मसाला कारोबारियों पर फूड विभाग का बड़ा प्रहार, 12 क्विंटल माल जब्त

कमला पसंद और राजश्री के नमूने सील, करीब 1.75 लाख रुपये के पान मसाले पर कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप रायबरेली। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को पान मसाला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 क्विंटल पान मसाला जब्त किया। जब्त किए गए पान मसाले की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। भारी मात्रा में माल जब्त किए जाने की कार्रवाई से संबंधित कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।बताया गया कि 22 अगस्त…

Read More

श्री झूले लाल चलिहा महोत्सव जी लख लख वधायु

भगवान श्री झूलेलाल जी का पावन चालीहा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा-भाव से श्री झूलेलाल शिव मंदिर, श्री झूलेलाल पार्क, 13 ब्लॉक, गोविंद नगर, कानपुर में मनाया जा रहा है।पूरे विधि विधान आज श्री झूले लाल चालीहे का पाँच दिवसीय महाउत्सव आज हवन पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तत्पश्चात श्री गुरु साहिब की आरती के पश्चात अरदास कर के श्री अखण्ड पाठ साहिब प्रारम्भ हुआ ! लगभग शाम 6 बजे महिला मण्डली द्वारा श्री सुखमनी साहिब का पाठ के पश्चात कीर्तन में धन गुरुनानक तथा आयो लाल झूले लाल के जय…

Read More

दबिश से अदालत तक, वन्यजीव अपराधों पर कार्रवाई की सीखी बारीकियां

फील्ड एक्सरसाइज में घटनास्थल की जांच और साक्ष्य जुटाने का अभ्यास, मूट कोर्ट में समझी न्यायिक प्रक्रिया कानपुर नगर, 22 अगस्त 2026। वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर नगर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान के समन्वय से आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों को वन्यजीव अपराध के मामलों में दबिश, घटनास्थल की छानबीन, साक्ष्य संकलन और गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत करने तक की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र में वन्यजीव अपराध…

Read More

गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर

पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों तक पोषण सेवाओं का लाभ समय से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए और कोई भी पात्र लाभार्थी…

Read More